एक्सप्लोरर

नहीं चलाना आता WhatsApp? तो जानें डाउनलोड करने से लेकर ग्रुप वीडियो कॉल तक पूरा प्रोसेस

लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों से बात करने के लिए व्हाट्सऐप एक अच्छा ऑप्शन है. आज हम लाए हैं व्हाट्सऐप गाइड जो उन लोगों की मदद करेगा जिन्हें व्हाट्सऐप चलाना नहीं आता है.

नई दिल्ली: इस लॉकडाउन के बीच यंगस्टर्स व्हाट्सऐप पर वॉइस और वीडियो कॉल के जरिए अपने फ्रैंड्स और फैमिली के साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन हमारे घर में या आस-पास ऐसे कई बुजुर्ग मिल जाएंगे जिन्हें व्हाट्सऐप चलाना नहीं आता है. आज हम उन्हें गाइड करेंगे कि कैसे वे व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करके अपने बच्चों या फिर रिश्तेदारों के साथ बात कर सकते हैं.

वैसे तो सोशल मीडिया पर चैटिंग के कई तरह के ऐप हैं लेकिन इन सबमें आसान और शानदार WhatsApp है. व्हाट्सऐप के जरिए आप चैट, वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग आसानी से कर सकते हैं. इसके अलाव इस पर फोटो वीडियो और डाक्यूमेंट भी शेयर कर सकते हैं.

कैसे करें WhatsApp डाउनलोड

WhatsApp डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाना होगा.

स्टोर पर जैसे ही व्हाट्सऐप टाइ्प करेंगे तो सबसे ऊपर ऐप दिखेगा. इसे इंस्टॉल कर लें.

जैसे ही इंस्टॉल पर क्लिक करेंगे व्हाट्सऐप आपके फोन में डाउनलोड होने लगेगा.

अब व्हाट्सऐप के डाउनलोड होने के बाद इसमें क्ंट्री कोड डाल दें मसलन इंडिया का कंट्री कोड है +91.

कंट्री कोड डालने के बाद इसमें अपने फोन नंबर डालें. इसके बाद फोन में एक ओटीपी आएगा जिसे डालकर व्हाट्सऐप पर फोन नंबर रजिस्टर करें.

नंबर रजिस्टर होने के बाद अब इसमें अपना नाम डालदें और एक डिस्प्ले पिक्चर यानि डीपी लगा दें. DP दूसरे यूजर्स को आपकी पहचान करने में मदद करेगा.

इसके बाद व्हाट्सेप आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से अपने आप उन लोगों का कॉन्टैक्ट ले लेगा जो व्हाट्सऐप यूज करते हैं.

WhatsApp पर कैसे भेजें मैसेज

WhatsApp पर चैट करने के लिए किसी उस कॉनटैक्ट पर क्लिक करें जिसे आपको मैसेज भेजना है.

अब स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से पर टैप करें

अब मैसेज टाइप करके आसानी से भेज सकते हैं.

इसके अलावा वॉइस के जरिए भी यानि बोलके भी मैसेज भेजा जा सकता है.

आप चैट के दौरान फोटो भी भेज सकते हैं. इसके लिए चैट में ही नीचे अटैचमेंट पर क्लिक करना होगा.

अटैचमेंट पर क्लिक करने के बाद फोटो या वीडियो सलेक्ट करने पर आपके फोन की गैलेरी खुल जाएगी जहां से आप फोटो या वीडियो भेज सकते हैं.

WhatsApp पर कैसे करें वॉइस और वीडियो कॉल

WhatsApp पर वॉइस और वीडियो कॉल करना बेहद आसान है.

अगर आपका दोस्त या रिश्तेदार दूसरे देश में रहता है तो व्हाट्सऐप पर कॉल करना बेहद सस्ता और आसान उपाय है.

वॉइस कॉल करने के लिए स्क्रीन के ऊपर की तरफ कॉल आइकन पर क्लिक करना पड़ेगा.

वॉइस कॉल आइकन पर क्लिक करने के बाद फोन पर बात कर सकते हैं.

वीडियो कॉल करने के लिए आपको स्क्रीन के ऊपर ही वीडियो कॉल आइकन पर क्लिक करना पड़ेगा.

वीडियो कॉल आइकन पर क्लिक करके आप दूर बैठे अपने दोस्त या फिर किसी रिश्तेदार का चेहरा देख सकते हैं.

WhatsApp पर कैसे बनाएं ग्रुप

WhatsApp एक साथ एक से ज्यादा लोगों से बातचीत करने का बेहतरीन जरिया है.

इस पर आप फैमिली या और किसी तरह का ग्रुप बना सकते हैं या फिर किसी ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं.

ग्रुप बनाने के लिए आपको न्यू ग्रुप पर क्लिक करना पड़ेगा.

इसके बाद ऐड पार्टीसिपेंट का ऑप्शन सामने आएगा, उस पर जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट खुल जाएगी.

अब जिसे अपने ग्रुप में ऐड करना चाहते हैं उसे सलेक्ट कर सकते हैं.

WhatsApp पर कैसे करें ग्रुप वीडियो कॉल

WhatsApp पर ग्रुप बनाने के बाद आप ग्रुप मेंबर्स के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात कर सकते हैं.

इसके लिए ग्रुप में जाकर वीडियो कॉल आइकन पर क्लिक करके कॉन्टैक्ट सलेक्ट करें.

इसके बाद आप आसानी से वीडियो कॉल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

विवादित पोस्ट को लेकर फेसबुक ने बनाया अपना 'सुप्रीम कोर्ट', जुकरबर्ग के फैसले को भी बदल सकता है

जानिए- zoom और Meet वीडियो चैट एप में क्या है फर्क, कोरोना काल में कैसे बढ़ी है मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget