एक्सप्लोरर

जानिए- zoom और Meet वीडियो चैट एप में क्या है फर्क, कोरोना काल में कैसे बढ़ी है मांग

लॉकडाउन की वजह अचानक वीडियो कॉलिंग ऐप्स की मांग में तेजी पाई गई. लोग ऑफिस और दूसरे कामों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान दुनियाभर में वीडियो कॉलिंग ऐप्स का क्रेज तेजी बढ़ता दिखाई दिया. इस लॉकडाउन के दौरान Zoom ऐप समेत कई ऐप सामने आए. हालांकि जूम ऐप की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे. जिसके बाद लोग दूसरे वीडियो कॉलिंग ऑप्शन तलाशने लगे. इस बीच गूगल मीट भी यूजर्स के बीच काफी पापुलर होने लगा.

वीडियो कॉलिंग ऐप्स के बढ़ते क्रेज के बीच गूगल ने अपने मीट ऐप को फ्री कर दिया है. कंपनी के मुताबिक कुछ समय बाद यूजर्स इसे फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे. अभी तक ये ऐप पेड वर्जन में उपलब्ध था. इस ऐप की तुलना जूम मीटिंग ऐप के साथ किया जा रहा है.

एक घंटे तक जुड़ सकते हैं 100 लोग

गूगल मीट में एक साथ 100 लोग एक घंटे तक जुड़ सकते हैं, जबकि जूम ऐप में एक साथ 100 लोग सिर्फ 40 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं. गूगल मीट के सभी के लिए फ्री होने से अब कोई भी यूजर मीटिंग होस्ट कर सकेगा, जिसमें 100 लोग एक घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक गूगल मीट न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि भरोसेमंद भी है. कंपनी को उम्मीद है कि उनके हैंगआउट यूजर अब गूगल मीट पर स्विच हो जाएंगे.

Zoom app लॉकडाउन के बीच सबसे ज्यादा पापुलर होने वाला ऐप बन गया. इस साल मार्च में इनकी संख्या बढ़कर 20 करोड़ पर पहुंच गई. हालांकि गृह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइन जारी करने के बाद इस ऐप को कम डाउनलोड किया जाने लगा. वहीं साल की शुरुआत में लॉन्च हुए गूगल मीट का यूज 30 गुना तक बढ़ गया है. वर्तमान में ऐप 300 करोड़ वीडियो मीटिंग होस्ट करता है और ऐप पर रोजाना तीन करोड़ नए यूजर्स जुड़ रहे हैं.

गूगल मीट की क्वालिटी जूम ऐप की तुलना में अच्छी बताई जा रही है. वहीं सेफ्टी की बात करें तो गूगल अपने आप में भरोसेमंद है और यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा का पूरा खयाल रखता है. वहीं दूसरी तरफ जूम ऐप शुरू से ही सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में रहा है.

ऐसे बढ़ी मांग

कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लॉकडाउन के बीच लोग घरों में ही बंद हैं. ऐसे में वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस की मीटिंग्स, ऑनलाइन क्लासेस के लिए वीडियो कॉलिंग ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा किया जाने लगा. क्लास में एक साथ कई स्टूडेंट्स होते हैं. इसलिए ऐसे ऐप की मांग ज्यादा होने लगी जिसमें कई लोग एक साथ जुड़ सकें. इस बीच जूम ऐप काफी पापुलर हुआ. हालांकि बाद में सुरक्षा कारणों के चलते इसकी लोकप्रियता में कमी आई लेकिन मार्केट में इसके जैसे कई ऐप लॉन्च हो गए.

ये भी पढ़ें

नीति आयोग ने AarogyaSetu Mitr वेबसाइट की लॉन्च, घर बैठे मिलेगा डॉक्टरी परामर्श Fake न्यूज़ से बचने के लिए WhatsApp का खास फीचर लॉन्च, अब चेक कर सकते हैं Facts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget