एक्सप्लोरर

क्या Krutrim दे पाएगा ChatGPT और DeepSeek को टक्कर? ओला ला रहा है देसी AI असिस्टेंट कृति, जानें कब होगा लॉन्च

Indian AI Chatbot: भारत में Krutrim AI असिस्टेंट जल्द लॉन्च हो सकता है, जो न सिर्फ सवालों के जवाब देगा बल्कि आपके लिए कैब भी बुक करेगा. आइए जानें कैसे ये ChatGPT और DeepSeek को भी टक्कर दे सकता है.

Ola Krutrim - AI To Launch Soon: ओला ने 2023 में भारतीय AI इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए Krutrim AI की शुरुआत की थी. यह भारत का पहला घरेलू AI स्टार्टअप है, जिसका मकसद भारतीय भाषाओं, सेवाओं और टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना है. कंपनी जल्द ही कृत्रिम असिस्टेंट को लॉन्च कर सकती है.

ओला के फाउंडर भावेश अग्रवाल ने हाल ही में इसको लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कृत्रिम असिस्टेंट आकार ले रहा है और इस महीने लॉन्च होगा. टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रही है, जिससे इसे बेहतरीन प्रोडक्ट बनाया जा सके. साथ ही, असिस्टेंट का नाम Kruti (कृति) रखने के बारे में सोच रहा हूं. इसे ग्लोबल ऐप्स और भारत के संदर्भ में उनसे बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है". 

कैब बुकिंग और रीजनिंग
कृत्रिम AI असिस्टेंट को इसका कैब बुकिंग फीचर और रीजनिंग एबिलिटी अन्य बड़े AI मॉडल्स जैसे ChatGPT और DeepSeek से अलग बनाता है. इसका मतलब है कि यदि आप इस AI से कोई सवाल पूछते हैं, तो यह तुरंत जवाब देने के बजाय पहले उस पर "सोचेगा" और फिर एक बेहतर और लॉजिकल उत्तर देगा, लेकिन इससे भी खास बात ये है कि यह आपके लिए ओला की कैब भी बुक कर सकता है, जो कि आज तक किसी भी पॉपुलर AI मॉडल में देखने को नहीं मिला है.

Ghibli स्टाइल फोटो और लोकल इंटीग्रेशन
कृत्रिम AI असिस्टेंट की एक और दिलचस्प खासियत यह है कि इसके ज़रिए आप Ghibli स्टाइल की फोटोज भी क्रिएट कर सकते हैं. यह एक एनीमेशन स्टाइल है जो खासतौर पर जापान में पॉपुलर है, लेकिन अब भारतीय यूजर्स के लिए भी AI आधारित फोटो बनाने की सुविधा मिल सकेगी. इसके साथ ही, यह असिस्टेंट लोकल डेटा और आपकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्तर देगा, जो इसे ChatGPT जैसे ग्लोबल मॉडल्स से अलग बनाता है.

अभी क्या कर सकता है कृत्रिम?
फिलहाल यह AI असिस्टेंट DeepSeek R1 की मदद से सवालों के जवाब दे रहा है. Ola ऐप में कृत्रिम का ऑप्शन मौजूद है, लेकिन अभी यह कैब बुकिंग के लिए सक्रिय नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के बाद, नए अपडेट्स के साथ इसमें कैब बुकिंग, फोटो क्रिएशन और स्मार्ट रीजनिंग जैसे फीचर्स लाइव किए जाएंगे. भावेश अग्रवाल के मुताबिक, टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि भारत को एक ऐसा AI दिया जा सके जो दुनिया के किसी भी बड़े मॉडल को टक्कर दे सके.

यह भी पढ़ें: ये 7 तकनीक अगर 2030 तक दुनिया में आ गई तो वो होगा जो सोचा तक नहीं, पढ़िए रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
क्या मार्केट में सस्ते फोन मिलने ही बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट ने बढ़ा दी चिंता
क्या मार्केट में सस्ते फोन मिलने ही बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट ने बढ़ा दी चिंता

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget