एक्सप्लोरर

Jio ने बढ़ाई BSNL की टेंशन! 10 रुपये से भी कम खर्च में लॉन्च किए दो सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें बेनिफिट्स

Jio Prepaid Plan Details: बीएसएनएल की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए जियो ने अपने दो सस्ते प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 899 रुपये और 999 रुपये है. आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Jio Best Prepaid Plan: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो ने हाल ही में दिवाली ऑफर की घोषणा की थी. इन प्लान्स में ग्राहकों को फ्री रिचार्ज और एक्स्ट्रा डेटा जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. बीएसएनएल की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए जियो ने अपने दो सस्ते प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 899 रुपये और 999 रुपये है. इन प्लान्स में यूजर्स को लगभग 10 रुपये प्रतिदिन से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं. इनकी वैलिडिटी 90 से 98 दिनों की है. आइए, जियो के इन दो खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Jio का 899 रुपये वाला प्लान

जियो के 899 रुपये के इस प्लान में 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है. ये किसी भी नेटवर्क पर फ्री है. इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है.  20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है. यूजर्स को इसके साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS का भी फायदा मिलता है. जियो का ये प्लान बजट फ्रेंडली ऑप्शन में आता है.

999 रुपये वाला प्लान

Jio के 999 रुपये वाले प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूजर्स को डेली GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है. इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं. इस प्लान में JioTV और JioCinema का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. 

BSNL का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

बता दें कि BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 1,198 रुपये है. इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 365 दिन या 12 महीने का है. इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए हर महीने 300 फ्री मिनट दिए जाते हैं. इसके अलावा इस प्लान में लोगों को हर महीने 3GB हाई स्पीड 3G/4G डेटा मिलता है. यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में हर महीने 30 फ्री SMS की भी सुविधा मिल जाती है.

BSNL ने अपने एक 365 दिन वाले एक रिचार्ज प्लान की कीमत भी कम कर दी है. इस प्लान की कीमत कंपनी ने पूरे 100 रुपये कम किए हैं. इसके बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी के इस प्लान में लोगों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वहीं इसमें यूजर्स को इसमें टोटल 600GB डेटा बिना किसी डेली लिमिट के मिलता है. साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री SMS भी यूजर्स को दिए जाते हैं. इस प्लान की कीमत पहले 1999 रुपये थी जो अब घटकर 1899 रुपये हो गई है. बता दें कि यह प्लान ऐसे लोगों के लिए बेहतर माना जाता है जो बीएसएनएल  सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और वह इसे सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें-

बदले-बदले से दिखेंगे Samsung स्मार्टफोन्स, One UI 7 को लेकर हो गया बड़ा खुलासा! मिलेंगे ये फीचर्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Meta पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना, यूजर्स की प्राइवेसी से किया समझौता
Meta पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना, यूजर्स की प्राइवेसी से किया समझौता
53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget