एक्सप्लोरर

10 हजार फीट ऊंचाई पर iPhone के इस फीचर ने बचाई इंसान की जान, जानें कैसे किया ये कमाल

iPhone SOS Feature: Apple हमेशा से अपने डिवाइस में सुरक्षा और हेल्थ से जुड़े फीचर्स पर ज़ोर देता आया है और अब उसका Satellite आधारित SOS फीचर असल ज़िंदगी में किसी की जान बचाने में कारगर साबित हुआ है.

iPhone SOS Feature: Apple हमेशा से अपने डिवाइस में सुरक्षा और हेल्थ से जुड़े फीचर्स पर ज़ोर देता आया है और अब उसका Satellite आधारित SOS फीचर असल ज़िंदगी में किसी की जान बचाने में कारगर साबित हुआ है. अमेरिका में एक 53 वर्षीय पर्वतारोही 10,000 फीट की ऊंचाई पर फंस गया था, जहां मोबाइल नेटवर्क का नामोनिशान तक नहीं था. ऐसे में Apple का यह इमरजेंसी SOS फीचर ही उसकी आखिरी उम्मीद बना.

क्या हुआ था हादसा?

यह घटना अमेरिका के स्नोमास रेंज की है, जहां यह पर्वतारोही चढ़ाई पूरी करने के बाद एक विशेष ग्लाइडिंग तकनीक से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान उसे गंभीर चोट लग गई, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया. आसपास कोई मदद मौजूद नहीं थी और फोन नेटवर्क भी पूरी तरह से गायब था. ऐसे हालात में उसने अपने iPhone का Satellite SOS फीचर एक्टिव किया.

iPhone का SOS बना जीवन रक्षक

Apple का यह फीचर खास तौर पर ऐसे हालात के लिए तैयार किया गया है जहां सामान्य नेटवर्क काम नहीं करता. इस तकनीक की मदद से पर्वतारोही ने सैटेलाइट के जरिए एक इमरजेंसी संदेश अपने परिवार के सदस्य तक पहुंचाया. परिवार ने तुरंत ही स्थानीय शेरिफ ऑफिस को सूचित किया, जिसके बाद वॉलंटियर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे लाकर शहर तक पहुंचाया गया.

तकनीक जो वाकई में काम आई

हालांकि इस तरह की सैटेलाइट सर्विस आमतौर पर काफी महंगी होती है लेकिन Apple ने इसे iPhone 14 सीरीज़ के साथ बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया था. कंपनी ने इसे अमेरिका में Globalstar सैटेलाइट नेटवर्क के सहयोग से शुरू किया था. बाद में Apple Watch में भी इस फीचर को लाने की बात सामने आई.

क्या आगे सैटेलाइट फीचर सीमित हो जाएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का प्लान था कि वह इस सैटेलाइट टेक्नोलॉजी को अन्य प्रोडक्ट्स और देशों में भी लाए, लेकिन Elon Musk की कंपनी Starlink के साथ 2022 में डील न होने के चलते ये योजनाएं फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गईं. इसके कारण अब आने वाले Watch Ultra 3 में इस फीचर के शामिल होने को लेकर भी अनिश्चितता है.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं खुशी मुखर्जी? जानें सोशल मीडिया से हर महीने कितना पैसा कमाती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget