एक्सप्लोरर

Apple iPhone Export: ट्रंप के टैरिफ ऐलान से पहले Apple का बड़ा दांव, भारत से अमेरिका भेजे 2 अरब डॉलर के फोन

iPhone Export to USA: मार्च 2025 में Apple ने भारत से रिकॉर्ड 2 अरब डॉलर के iPhone अमेरिका भेजे, जिससे भारत iPhone मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का नया हब बनकर उभरा है.

iPhone Export to USA: एपल ने भारत में बने iPhone के निर्यात के मामले में नया रिकॉर्ड बना डाला है. मार्च 2025 में कंपनी ने अमेरिका को करीब 2 अरब डॉलर (लगभग 16,000 करोड़ रुपये) के iPhone एक्सपोर्ट किए. यह पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में भारत से iPhone की सीधी सप्लाई अमेरिका को की गई हो. दिलचस्प बात ये है कि इन फोन्स को भेजने के लिए हवाई रास्ता अपनाया गया, जिसमें कई कार्गो जेट्स लगाए गए.

टैरिफ लागू होने से पहले बड़ा कदम  
सूत्रों की मानें तो अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से नए टैरिफ की संभावना के चलते यह कदम उठाया गया है. इस डर से कि टैक्स बढ़ने पर लागत भी बढ़ेगी, मार्च में भारी मात्रा में iPhone पहले ही अमेरिका भेज दिए गए.  

कौन-कौन से मॉडल गए अमेरिका?  
भारत में iPhone असेंबल करने वाली दो बड़ी कंपनियों फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस बार कमाल कर दिखाया. फॉक्सकॉन ने iPhone 13, 14 और नई सीरीज़ के 16 मॉडल्स मिलाकर कुल 1.31 अरब डॉलर के फोन्स एक्सपोर्ट किए. 

इसके साथ ही कंपनी का इस साल अमेरिका को भेजे गए iPhones का कुल आंकड़ा 5.3 अरब डॉलर पहुंच गया. वहीं टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने iPhone 15 और 16 सीरीज के स्मार्टफोन भेजे, जिनकी कीमत 612 मिलियन डॉलर रही. यह फरवरी के मुकाबले करीब 63% ज्यादा है.

हवाई जहाज से भेजे गए iPhone  

इन फोन्स को अमेरिका भेजने के लिए 6 बड़े कार्गो जेट्स का इस्तेमाल हुआ  

  • सबसे ज्यादा यूनिट्स शिकागो भेजे गए, वहीं लॉस एंजिलिस और न्यूयॉर्क भी प्रमुख डेस्टिनेशन रहे. 
  • चेन्नई एयरपोर्ट से इन शिपमेंट्स को उड़ाया गया.
  • एयरपोर्ट पर कस्टम क्लियरेंस तेज कराने के लिए एपल ने सरकारी अधिकारियों से बातचीत भी की, जिससे क्लीयरेंस का समय 30 घंटे से घटाकर 6 घंटे किया गया.

कहां बनते हैं ये iPhone?  

इन फोन्स का निर्माण मुख्य रूप से तमिलनाडु में स्थित फॉक्सकॉन फैक्ट्री में हुआ है. कुल एक्सपोर्ट का लगभग 70% हिस्सा यहीं से आया है.  वहीं रिपोर्टस के अनुसार पिछले साल की तुलना में फॉक्सकॉन से होने वाला एक्सपोर्ट इस बार 40% से ज्यादा बढ़ा है.  

भारत बन रहा iPhone मैन्युफैक्चरिंग का हब  
यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि भारत न सिर्फ iPhone बनाने का बड़ा सेंटर बन चुका है, बल्कि यहां से अमेरिका और अन्य देशों में डाइरेक्ट सप्लाई भी हो रही है. आने वाले समय में भारत का रोल एपल की सप्लाई चेन में और मजबूत होता दिख सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
Dell New Laptops Launch India: डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget