एक्सप्लोरर

Azadi Quest: अब बच्चा-बच्चा जानेगा देश का स्वतंत्रता संग्राम, भारत सरकार ने लॉन्च किया यह मोबाइल गेम

Azadi Quest के पहले दो गेम भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताते हैं, जिसमें प्रमुख मील के पत्थर और नायकों को उजागर करने की कोशिश की गई है. गेम का कंटेंट ईजी, लेकिन व्यापक है.

Azadi Quest Mobile Game: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने आजादी क्वेस्ट (Azadi Quest) मोबाइल गेम को लॉन्च किया है. इस गेम को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर लॉन्च किया गया है, इसका मकसद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को लोगों के सामने लाना है. इस ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया (Zynga India) के सहयोग से डेवलप किया गया है. गेम को लॉन्च करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह गेम स्वतंत्रता संग्राम में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों के योगदान को स्वीकार करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की श्रृंखला में से एक है."

सभी आयु वर्ग के लोगों को इस गेम से जोड़ा जाएगा

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने कहा कि, "ये गेम ऑनलाइन गेमर्स के विशाल बाजार में प्रवेश करने और गेम के माध्यम से उन्हें शिक्षित करने की एक कोशिश है. भारत सरकार की विभिन्न शाखाओं ने देश के कोने-कोने से गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी इकठ्ठी की है. आजादी क्वेस्ट गेम इस ज्ञान की सीख को आकर्षक और संवादात्मक बनाने की एक कोशिश है. सभी आयु वर्ग के लोगों को इस गेम से जोड़ा जाएगा और उम्मीद है कि जल्दी ही इस गेम को घर-घर में पसंद किया जाने लगेगा."

आजादी क्वेस्ट सीरीज

आजादी क्वेस्ट (Azadi Quest) के पहले दो गेम भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताते हैं, जिसमें प्रमुख मील के पत्थर और नायकों को उजागर करने की कोशिश की गई है. गेम का कंटेंट ईजी, लेकिन व्यापक है. इस गेम को विशेष रूप से प्रकाशन का काम संभालने वाले विभाग द्वारा क्यूरेट किया गया है. वहीं इस गेम की भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई है.

Facebook Glitch: फेसबुक में आई न्यूज फीड से जुड़ी गड़बड़ी, यूजर्स ने की शिकायत, जानें पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget