एक्सप्लोरर

43 ऐप्स बैन के साथ भारत की चीन पर एक और Digital strike, अली बाबा ग्रुप के ऐप्स भी आए पाबंदी की जद में

बैन किए गए मोबाइल एप्स की लिस्ट में अली सप्लायर, अलीबाबा वर्कबेंच,आली एक्सप्रेस स्मार्ट शॉपिंग, अली पे कैशियर, लाला मूव इंडिया, स्नेक वीडियो, केमकार्ड, चाइनीज़ सजोशल, वी-डेट, वी-वर्क चाइना, मैंगो-टीवी आदि शामिल हैं.

इस साल मई में शुरू हुए भारत चीन सीमा विवाद के बीच भारत ने तीसरी बार चीन पर डिजिटल स्ट्राइक की है. इस बार केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल एप्लिकेशंस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इस विवाद के बाद से अब तक चीन के करीब 220 चीनी मोबाइल एप्स को भारत में बैन कर दिए गए हैं. इनमें टिकटॉक, पबजी और यूसी ब्राउजर जैसे पॉपुलर ऐप भी शामिल हैं. हालांकि पिछले दिनों पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ब्रिक्स सम्मेलन में आमना-सामना हुआ हो लेकिन इस स्ट्राइक के बाद माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

अलीबाबा ग्रुप भी आया बैन की जद में सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 69-ए के तहत की गई कार्रवाई में जिन एप्लिकेशंस का भारत में इस्तेमाल बैन किया गया है उनमें से चीनी कंपनी अलीबाबा डॉट कॉम से भी जुड़े हैं. इस बार बैन की जद में अलीबाबा ग्रुप के कई ऐप्स भी शामिल हैं. बैन किए गए मोबाइल एप्स की लिस्ट में अली सप्लायर, अलीबाबा वर्कबेंच,आली एक्सप्रेस स्मार्ट शॉपिंग, अली पे कैशियर, लाला मूव इंडिया, स्नेक वीडियो, केमकार्ड, चाइनीज़ सजोशल, वी-डेट, वी-वर्क चाइना, मैंगो-टीवी आदि शामिल हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 43 मोबाइल एप्स पर बैन का यह कदम भारतीय नागरिकों से जुड़ी जानकारियों की सुरक्षा और भारत के हितों की हिफाजत के लिए उठाया गया है.

सीमा पर नहीं बन पा रही सहमति सीमा विवाद के बाद तीसरी बार इस तरह से कार्रवाई से माना जा रहा है कि सीमा विवाद अभी तक नहीं थमा है और दोनों देशों के बीच सीमा गतिरोध पर सहमति नहीं बन पा रही है. इस मसले पर कुछ खास हल निकलता नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल समेत विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री चीन से बातचीत कर चुके हैं. वहीं इस बातचीत के बाद भी भारत की तरफ से चीन के मोबाइल ऐप्स को लगातार बैन किया जा रहा है.

ये ऐप्स भी हो चुके हैं बैन इससे पहले सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक समेत 59 मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया था. इसके अलावा 2 सितंबर को 110 अन्य एप्लिकेशंस पर रोक लगाई थी जिनमें से अधिकतर चीन संचालित एप्लिकेशन हैं. इनमें से कई एप्स पर भारतीय नागरिकों का अत्यधिक डेटा जमा करने और खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बारे में प्रोफाइलिंग कर जानकारियां बटोरने के आरोप लगे थे.

ये भी पढ़ें

अब आसान सवालों का जवाब देकर घर बैठे कमा सकते हैं पैसे, Google ला रहा Task Mate ऐप Snapchat का नया Spotlight फीचर रोलआउट, शार्ट वीडियो बनाकर कर लाखों कमाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget