एक्सप्लोरर

WhatsApp से करना चाहते हैं पेमेंट? जान लें ये जरूरी बातें

WhatsApp Payment service गूगल पे, फोन पे, भीम और दूसरी बैंक एप्स की तरह ही UPI पर बेस्ड सर्विस है. इसलिए व्हाट्सऐप से पेमेंट करने के लिए आपको व्हाट्सऐप वॉलेट में पैसा रखने की जरूरत नहीं है.

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर कुछ नए फीचर्स लाता रहता है. हाल ही में लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सऐप ने डिजिटल पेमेंट्स सर्विस शुरू की है. WhatsApp ने अभी अपने लगभग 40 करोड़ यूजर बेस में से दो करोड़ ग्राहकों के लिए ही इस सेवा की शुरुआत की है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके व्हाट्सऐप में डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू हो चुकी है तो हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको पता होना जरूरी है. अगर आप व्हाट्सऐप के जरिए पेमेंट्स करने जा रहे हैं तो इन बातों को जरूर जान लें.

1- आपका व्हाट्सऐप नंबर बैंक अकाउंट से लिंक्ड हो अगर आप व्हाट्सऐप से पेमेंट करने के लिए तैयार हैं तो सबसे पहले आपके पास एक बैंक अकाउंट और उससे लिंक्ड एक मोबाइल नंबर होना चाहिए. इसके बाद आपको पहले अपना बैंक अकाउंट एड करना होता है और एक यूपीआई पिन सेट करना होता है. अगर आपके पास पहले से यूपीआई पासकोड है, तो आप उसका यूज कर सकते हैं.

2- यूपीआई पर काम करती है व्हाट्सऐप पेमेंट सुविधा व्हाट्सऐप पर पेमेंट्स की सुविधा गूगल पे, फोन पे, भीम की तरह ही UPI पर काम करती है. इसलिए आपको व्हाट्सऐप के वॉलेट में पैसा रखने की जरूरत नहीं है. आप अपने बैंक अकाउंट से सीधे पेमेंट कर सकते हैं. जब आप पेमेंट्स के लिए रजिस्टर करेंगे, तो व्हाट्सऐप एक फ्रेश यूपीआई आईडी क्रिएट करेगा. आप ऐप के पेमेंट्स सेक्शन पर जाकर इस आईडी को देख सकते हैं.

3- दूसरे एप्स के साथ कर सकते हैं उपयोग आप हर उस व्यक्ति को व्हाट्सऐप पेमेंट्स से पैसे भेज सकते हैं, जिसके पास यूपीआई है, चाहे यह भीम, गूगल पे या फोन पे जैसे अन्य ऐप के जरिए हो. अगर पैसा पाने वाला व्हाट्सऐप पेमेंट्स पर रजिस्टर नहीं है, तो भी उसे मनी ट्रांसफर किया जा सकता है. इसके लिए व्हाट्सऐप “enter UPI ID" का ऑप्शन देता है. आप यहां पैसा पाने वाले की भीम, गूगल पे, फोन पे या दूसरी यूपीआई आईडी दर्ज कर पैसा भेज सकते हैं.

4- लिमिट और चार्जेज यूपीआई के लिए एक लाख रुपये की लेनदेन सीमा है. जो व्हाट्सऐप पर भी लागू होती है. यूपीआई एक फ्री सेवा है और आपको इस पर लेनदेन के लिए कोई टैक्स नहीं देना होगा. इसी तरह यूपीआई ऐप्स आपको लोगों का बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड रजिस्टर कर पैसा भेजने की अनुमति देते हैं. हालांकि, यह सुविधा अभी तक व्हाट्सऐप पर नहीं है.

5- केवल भारत में है यह सुविधा व्हाट्सऐप पे की सुविधा का उपयोग केवल भारतीय बैंक अकाउंट्स से लिंक्ड भारतीय फोन नंबर्स के लिए ही किया जा सकता है. कई लोगों के पास उनके इंटरनेशनल नंबर्स पर व्हाट्सऐप है. ये लोग व्हाट्सऐप पे का यूज नहीं कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget