एक्सप्लोरर

AMOLED डिस्प्ले और 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Huawei की नई स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Huawei Watch GT 5 Launched: Huawei ने भारत में अपनी एक नई स्मार्टवॉच Watch GT 5 को लॉन्च कर दिया है. इसे सितंबर में ग्लोबल बाजार में पेश किया गया था.

Huawei Watch GT 5 Launched: Huawei ने भारत में अपनी एक नई स्मार्टवॉच Watch GT 5 को लॉन्च कर दिया है. इसे सितंबर में ग्लोबल बाजार में पेश किया गया था. इसके बाद इसे चीन में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने इस वॉच को भारत में भी उतार दिया है. कंपनी ने इसे दो साइज में उतारा है जो हैं 41mm और 46mm.

Huawei Watch GT 5: फीचर्स

Watch GT 5 दो साइज में उपलब्ध है. इनमें कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. 46mm मॉडल में 1.43-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल डेंसिटी 326ppi है, और 41mm मॉडल में 1.32-इंच का डिस्प्ले मौजूद है जिसका पिक्सल डेंसिटी 352ppi है. इसमें आसान नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन भी उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में एक्सीलरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर, टेम्परेचर सेंसर, और एंबियंट लाइट सेंसर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

Huawei Watch GT 5: बैटरी लाइफ

फिटनेस प्रेमियों के लिए डिज़ाइन की गई Watch GT 5 में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स मौजूद हैं. इसमें खासतौर पर गोल्फ, डाइविंग, और ट्रेल रनिंग जैसे विकल्प शामिल किए गए हैं. Huawei का दावा है कि 46mm मॉडल एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकता है. वहीं दूसरी ओर 41mm वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम है.

Huawei Watch GT 5 iOS और Android दोनों डिवाइसों के साथ Huawei Health ऐप के जरिए इस्तेमाल की जा सकती है. इसमें फटाफट जवाबों के लिए कंपनी ने Celia कीबोर्ड, स्क्रीनशॉट सुविधा और Huawei AppGallery जैसी सुविधाएं दी हुई हैं.

Huawei Watch GT 5: कीमत

Watch GT 5 की कीमतों की बात करें तो इसके 41mm वेरिएंट की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसके 46mm मॉडल की कीमत 16,999 रुपये तय की गई है. कंपनी ने 41mm वेरिएंट को काले, नीले, और सफेद जैसे तीनर रंगों में उतारा है.

वहीं स्मार्टवॉच के 46mm मॉडल को कंपनी ने ब्लैक और ब्लू जैसे दो रंगों में उतारा है. जानकारी के अनुसार, स्मार्टवॉच के 41mm गोल्ड प्रीमियम वेरिएंट स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप की कीमत कंपनी ने 21,999 रुपये रखी है.

Watch GT 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसे आप ई-कॉमर्स साइट Flipkart से आसानी से बुक कर सकते हैं. वहीं इसकी सेल 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. इस स्मार्टवॉच को बैंक ऑफर्स की मदद से 15,499 रुपये की शुरूआती कीमत में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

अब Instagram कमाई करने में करेगा मदद, लॉन्च हुआ नया Profile Card, जानें कैसे करेगा काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget