एक्सप्लोरर

क्या DeepSeek से Mark Zuckerberg को नहीं दिखता कोई खतरा? कह दी यह बड़ी बात, Meta जारी रखेगी अपना यह काम

DeepSeek ने सस्ता AI मॉडल बनाकर टेक जगत में हलचल मचा दी है. इसके बाद तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. अब इन कयासों पर Meta के Mark Zuckerberg ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Mark Zuckerberg On DeepSeek: चीनी स्टार्टअप DeepSeek के AI मॉडल ने टेक जगत में हलचल मचा रखी है, लेकिन Meta के प्रमुख Mark Zuckerberg इससे चिंतित नहीं है. उन्होंने कहा कि चीनी स्टार्टअप के AI मॉडल अभी लॉन्च ही हुए हैं और उनका दीर्घकालिक प्रभाव अभी देखना बाकी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी कंपनी AI के क्षेत्र में मोटा निवेश जारी रखेगी. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा.

DeepSeek को लेकर क्या बोले जुकरबर्ग?

दरअसल, DeepSeek ने अमेरिकी कंपनियों की तुलना में बेहद किफायती AI मॉडल लॉन्च कर दुनिया को चौंका दिया है. इसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि अब ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPU) की मांग घट जाएगी. इसका असर GPU बनाने वाली कंपनी Nvidia के शेयरों पर देखने को मिला था. इसे लेकर जुकरबर्ग से पूछा गया कि क्या DeepSeek की प्रोग्रेस मेटा के AI निवेश पर कोई असर डालेगी? इसके जवाब में जुकरबर्ग ने कहा कि Meta AI में निवेश जारी रखेगी. यह एक बड़ा फायदा है क्योंकि मेटा के दुनियाभर में अरबों यूजर्स हैं. 

इस साल 60 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी Meta

उन्होंने यह भी कहा कि DeepSeek ने AI स्पेस में मोटे निवेश के उनके भरोसे को और मजबूत किया है. इस साल मेटा अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर 60 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी. यह पैसा मुख्य तौर पर डेटा सेंटर अपग्रेड करने और नए सेंटर बनाने पर खर्च किया जाएगा. मेटा CEO ने कहा कि इस निवेश से उनकी कंपनी को मुकाबले में आगे रहने में मदद मिलेगी.

DeepSeek को लेकर जुकरबर्ग ने कही यह बात

DeepSeek को लेकर जुकरबर्ग ने कहा कि AI स्पेस में यह एक नया कंपीटिटर है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इसकी वजह से GPU की डिमांड कम हो जाएगी. जुकरबर्ग का मानना है कि डेटा प्रोसेसिंग जैसे AI टास्क के लिए GPU की जरूरत बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें-

भारत बनाएगा खुद का जनरेटिव AI मॉडल, इसी साल होगी लॉन्चिंग, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बादल छा जाने पर सोलर पैनल नहीं बनाते बिजली? जानिए ऐसे ही भ्रम और उनकी सच्चाई
क्या बादल छा जाने पर सोलर पैनल नहीं बनाते बिजली? जानिए ऐसे ही भ्रम और उनकी सच्चाई
Smartphone Refresh Rate: क्या होती है फोन की रिफ्रेश रेट, किस काम आती है ये तकनीक?
क्या होती है फोन की रिफ्रेश रेट, किस काम आती है ये तकनीक?
Telegram बना नया डार्क वेब, साइबर अटैक में हो रहा यूज, सरकार ने लगाए बड़े आरोप
Telegram बना नया डार्क वेब, साइबर अटैक में हो रहा यूज, सरकार ने लगाए बड़े आरोप
MRI का दौर गया? एआई की मदद से फुल बॉडी स्कैन करेगा यह डिवाइस
MRI का दौर गया? एआई की मदद से फुल बॉडी स्कैन करेगा यह डिवाइस

वीडियोज

2026 Maruti Brezza Facelift: Turbo Engine के साथ होगी और भी Powerful? #maruti #brezza #autolive
Bollywood News: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ टीजर से मचा धमाल, आमिर खान की आवाज ने बढ़ाया इमोशनल असर (18.06.26)
Jagadhatri:😯Maya ने Jagadhatri-Shivay के सामने रखी बड़ी शर्त, शादीशुदा होने का सबूत देने को कहा #sbs
Nitin Gadkari ने Sign की E100 File! क्या 100% Ethanol Cars Practical हैं? #nitingadkari #autolive
US-Iran Peace Deal: पेट्रोल -डीजल के साथ क्या-क्या सस्ता होने वाला है? आम आदमी की चांदी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
अखिलेश यादव बोले- अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी...BJP का यहीं अंत होगा
अखिलेश यादव बोले- अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी...BJP का यहीं अंत होगा
ग्लेन फिलिप्स ने 'काला चश्मा' पहनकर जड़ा पहला शतक, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट में दिखा गजब नजारा
ग्लेन फिलिप्स ने 'काला चश्मा' पहनकर जड़ा पहला शतक, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Marathi Movies Box Office: 'देऊळ बंद 2' बनाएगी नया रिकॉर्ड, 'राजा शिवाजी' को भी छोड़ेगी पीछे! 'तुंबाडची मंजुळा' ने किया इतना बॉक्स ऑफिस
'देऊळ बंद 2' बनाएगी नया रिकॉर्ड, 'राजा शिवाजी' को भी छोड़ेगी पीछे! 'तुंबाडची मंजुळा' ने किया इतना बॉक्स ऑफिस
‘शिवसेना में कौन क्या करता है, ये...’, गालीबाज संजय राउत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का पलटवार
‘शिवसेना में कौन क्या करता है, ये...’, गालीबाज संजय राउत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का पलटवार
PoK Protest: PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे जोरदार नारे
PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे नारे
भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा चीन! बॉर्डर से 50 KM दूर बीजिंग के इस कदम से मच सकती है बड़ी तबाही
भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा चीन! बॉर्डर से 50 KM दूर बीजिंग के इस कदम से मच सकती है बड़ी तबाही
Explained: बादल, आंधी, तूफान... लेकिन बारिश क्यों नहीं? जून में 42% कम गिरा पानी, कितने गंभीर होंगे नतीजे?
Explained: बादल, आंधी, तूफान... लेकिन बारिश क्यों नहीं? 42% कम बरसात, कितने गंभीर होंगे नतीजे?
Embed widget