एक्सप्लोरर

अब WhatsApp और लैंडलाइन फोन पर भी यूज करें ChatGPT, ये है तरीका

ChatGPT को अब WhatsApp और लैंडलाइन फोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि वह आर्टिफिशियल जनरल इंटेलीजेंस को सबके लिए एक्सेसीबल बनाना चाह रही है.

OpenAI के AI मॉडल ChatGPT ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी हैं. स्कूल-कॉलेज का होमवर्क या दफ्तरों के काम, हर जगह ChatGPT का बोलबाला दिखा है. कुछ दिन पहले ही ऐपल ने अपनी लेटेस्ट अपडेट में आईफोन यूजर्स के लिए ChatGPT इंटीग्रेट किया था. इससे पता चलता है कि यह आम जीवन में कितना काम आने लगा है. लोग अब गूगल सर्च की बजाय अपने सवाल ChatGPT से पूछ रहे हैं. अब OpenAI ने इसकी एक्सेस को और आसान बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है. 

लैंडलाइन फोन पर कैसे इस्तेमाल करें ChatGPT?

गुरुवार को OpenAI ने ऐलान किया कि अब WhatsApp और लैंडलाइन फोन पर भी ChatGPT इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि लैंडलाइन फोन से 1-800-242-8478 डायल कर हर महीने 15 मिनट तक ChatGPT यूज किया जा सकता है. इसके लिए किसी भी तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान को लेने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है. यहां नैचुरल वॉइस एक्सचेंज एक्सपीरियंस मिलेगा. ध्यान दें कि यह सर्विस फिलहाल अमेरिका और कनाडा में ही शुरू हुई है. भारत में आप इसका फायदा नहीं उठा सकते.

WhatsApp के लिए यह है तरीका

WhatsApp पर पहले से मेटा AI इंटीग्रेटेड है, लेकिन अगर कोई ChatGPT यूज करना चाहता है तो उसे 1-800-242-8478 नंबर पर मैसेज करना होगा. OpenAI की ऐप की तरह यहां भी ChatGPT चैट में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दे देगा. हालांकि, अगर किसी को इमेज जनरेशन और वॉइस मोड जैसे एडवांस्ड फीचर यूज करने हैं तो उसे ऑफिशियल ऐप का ही सहारा लेना होगा. WhatsApp पर ये फीचर्स मौजूद नहीं होंगे. कंपनी ने यह जरूर कहा है कि आने वाले समय में WhatsApp पर भी इसके एडवांस्ड फीचर्स लॉन्च कर दिए जाएंगे.

"कुछ हफ्ते पहले ही तैयार किए गए थे फीचर्स"

इन फीचर्स के बारे में बताते हुए OpenAI के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर केविन वेल ने कहा कि कंपनी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलीजेंस को जनकल्याण के लिए बनाएगी और उसी कड़ी में अब इसे ज्यादा लोगों के लिए एक्सेसीबल किया जा रहा है. हालिया फीचर्स के बारे में उन्होंने बताया कि इन्हें बीते कुछ हफ्तों में ही तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Brain Chip से Apple Vision Pro तक, 2024 में टेक्नोलॉजी के वो बड़े अपडेट्स, जो बनीं सुर्खियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget