एक्सप्लोरर

इस दिन होने जा रहा है Google का सबसे बड़ा इवेंट, Pixel 9a समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे पेश, कब और कहां देखें?

Google के साल के सबसे बड़े इवेंट की तारीख सामने आ गई है. कंपनी इस साल I/O इवेंट 20-21 मई को लॉन्च करेगी. इसमें कई महत्वपूर्ण ऐलान होने की उम्मीद है.

Google के साल के सबसे बड़े इवेंट की तारीख सामने आ गई है. टेक दिग्गज ने अपने मेगा इवेंट I/O 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हर साल होने वाला यह इवेंट इस बार 20-21 मई को आयोजित होगा. कैलिफॉर्निया में होने वाले इस इवेंट की शुरुआत कंपनी के CEO सुंदर पिचई के भाषण के साथ होगी. इस इवेंट में Android 16 OS, Google Pixel 9a और Gemini को लेकर कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है. 

पिछले साल हुए थे कई ऐलान

गूगल का I/O इवेंट सिर्फ एक डेवलपर कॉन्फ्रेंस नहीं है. कंपनी इसमें एंड्रॉयड वर्जन के साथ हार्डवेयर डिवाइस का भी ऐलान करते हुए आई है. पिछले साल इस इवेंट में 100 से अधिक ऐलान हुए थे. इनमें Gemini 1.5 मॉडल्स, इमेजिन 3 इमेज जनरेशन मॉडल, प्रोजेक्ट एस्ट्रा AI असिस्टेंट आदि शामिल थे. इस बार भी लग रहा है कि कंपनी का फोकस AI पर रहने वाला है. टीजर से ऐसे संकेत मिले हैं कि कंपनी Gemma AI मॉडल्स, गूगल AI स्टूडियो और NotebookLM को अपडेट कर सकती है.

इवेंट कब और कहां देखें?

इस इवेंट का आयोजन 20 मई की रात 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा. इसे Google I/O की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ कंपनी के दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव देखा जा सकेगा. इवेंट में पिचई कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट्स की जानकारी दुनियाभर के सॉफ्टवेयर और डेवलपर्स के साथ करेंगे. इस इवेंट से कई अन्य भी उम्मीदें हैं.

Android 16

माना जा रहा है कि गूगल इस इवेंट में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश करेगी. यह पुराने OS के मुकाबले कई बड़ी अपग्रेड के साथ आएगा. इसमें Apple की लाइव एक्टिविटीज से प्रेरित लाइव अपडेट्स का फीचर मिल सकता है. अभी यह बीटा फेज में है और अगले महीने इसकी स्टेबल रिलीज आ सकती है.

Google Pixel 9a

इस इवेंट में पिक्सल सीरीज के किफायती Google Pixel 9a मॉडल का भी ऐलान हो सकता है. इसमें 6.28 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 2,700 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. इसमें 48MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है. Pixel 9a की कीमत लगभग 42,000 रुपये से शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

अब LinkedIn अकाउंट किराए पर लेने के नाम पर Scam! बेंगलुरु में सामने आया मामला, महिला को मिला ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget