एक्सप्लोरर

जानिए, अप्रैल से ज्यादातर स्मार्टफोन क्यों होंगे महंगे?

एक अप्रैल यानी नए वित्तीय साल के साथ ही देशभर में नया बजट 2017-18 लागू हो गया है. इस बजट में मोबाइल बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए बुरी खबर है.

नई दिल्लीः एक अप्रैल यानी नए वित्तीय साल के साथ ही देशभर में नया बजट लागू हो गया है. इस बजट में मोबाइल बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए बुरी खबर है. बजट में मोबाइल फोन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में इजाफा किया गया है. यानि मोबाइल पार्ट्स महंगे होंगे. इस पर कस्टम ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.

इतना ही नहीं इसके साथ ही मोबाइल फोन की एक्सेसरिज भी महंगी हो गई हैं. इस पर कस्टम ड्यूटी 7.5-10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है. खास कर एपल जैसी कंपनी के लिए ये ऐलान किसी झटके से कम नहीं है. एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से भारत में एपल सहित उन सभी प्रोडक्ट की कीमत मंहगी हो जाएगी जिनका भारत में प्रोडक्शन नहीं होता है.

ये कदम मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने वाला साबित हो सकता है. क्योंकि इससे घरेलू मैन्युफैक्चरर्स को फायदा मिलेगा. घरेलू कंपनियों जैसे माइक्रोमैक्स, इंटेक्स के स्मार्टफोन सस्ते होंगे और एपल , सैमसंग , ओपो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन मंहगे होंगे. ऐसे में अगर आप एपल या इन कंपनियों में से किसी का कोई नया प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अब ज्यादा पैसे देने होंगे.

ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि सभी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट और डिवाइस पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है ऐसे में सोनी, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों के बाकी प्रोडक्ट अब मंहगे होंगे. हालांकि आईफोन SE की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है क्योंकि इसे कंपनी भारत में ही एसेंबल करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Embed widget