एक्सप्लोरर

क्या है Whatsapp का नया अकाउंट फीचर? ये रही पूरी जानकारी

व्हाट्सएप ने कहा है कि अपेडट के साथ व्यक्तिगत जानकारी के लिए वो नए राइट्स की मांग नहीं कर रहा है.

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने 25 मई को यूरोप में प्रभावी होने वाले सामान्य डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) से पहले अपनी सेवा की शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है. जल्द ही, मैसेजिंग सर्विस यूजर्स को अपना डेटा डाउनलोड करने का ऑप्शन भी देगी. व्हाट्सएप ने कहा है कि अपेडट के साथ व्यक्तिगत जानकारी के लिए वो नए राइट्स की मांग नहीं कर रहा है. साथ ही वो लोगों के डेटा को भी सुरक्षित रख रहा है. वहीं यूरोपियन यूनियन में अब व्हाट्सएप पर साइन अप करने की उम्र 13 साल नहीं बल्कि 16 होगी.

आपको बता दें कि व्हाट्सएप पहले ही कह चुका है कि वो अपने यूजर्स का बहुत कम डेटा लेता है जहां हर मैसेज एंड- टू- एंड एन्क्रिप्टेड होता है. 2016 में सर्विस ने अपने प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करते हुए कहा कि वह यूजर्स का अकाउंट नबंर और दूसरे डेटा अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है. जहां यूजर्स को इस सुविधा को बंद करने का विकल्प है.

EU क्यों कर रहा व्हाट्सएप की समीक्षा

आपको बता दें कि अपनी पेरेंट कंपनी के साथ डेटा शेयर करने के बाद व्हाट्सएप अब यूरोपियन यूनियन प्राइवेसी रेगुलेटर्स के समीक्षा के अंदर आ चुका है. मैसेजिंग सर्विस ने अपने नए प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के तहत यूरोपियन यूनियन के यूजर्स के लिए डेटा शेयर का ऑप्शन ही खत्म कर दिया. जिसके बाद अपडेट की आलोचना करते हुए यूरोपियन डेटा प्रोटेक्शन प्राधिकरण ने बदलाव को देखा और उनकी सहमती से सूचित किया कि उसमें गंभीर रूप से कमी थी. आपको बता दें कि अनुच्छेद 29 वर्किंग पार्टी ने कहा कि डेटा शेयर को अभी तक व्हाट्सएप द्वारा हल नहीं किया गया है.

क्या है जनरल डेटा प्रोटेक्शन रिगुलेशन (GDPR)

GDPR के आने से यूरोप में कंपनियों को अपने यूजर्स को सख्त प्राइवेसी स्टैंडर्ड का पालन करना होगा वहीं डेटा नियंत्रण करने के लिए यूजर्स को ज्यादा एक्सेस देना होगा. और ये कानून उन कंपनियों के लिए है जो यूजर्स का डेटा लेती हैं जिसमें गूगल और फेसुबक भी शामलि है. नए नियमों के तहत अगर किसी का भी डेटा लीक होता है तो उसे 72 घंटों के अंदर सूचित करके जानकारी देनी होगी. जिसमें ये बताना जरूरी होगा कि यूजर का कौन सा डेटा लीक हुआ है. वहीं 16 साल से कम आयु के बच्चों के डेटा के लिए माता- पिता की सहमति जरूरी होगी.

कैसे डाउनलोड करें अपना Whatsapp Data

रिक्वेस्ट अकाउंट इंफो फीचर सभी के लिए आने वाले हफ्तों में लाइव होगा. तो वहीं आने वाले हफ्तों में आप अपने डेटा को डाउनलोड कर पाएंगे. ये फीचर सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए होगा.

आपको बता दें कि जानकारी में आपको चैट हिस्ट्री से जुड़ी हुई जानकारी नहीं मिलेगी. लेकिन उनके व्हाट्सएप अकाउंट की जानकारी और सेटिंग की रिपोर्ट जरूर होगी. व्हाट्सएप अकाउंट इंफो पाने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होगा. जिसके बाद आपको अकाउंट चुनना होगा. एक बार यूजर के रिक्वेस्ट रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद रिक्वेस्ट सेंट हो जाएगा. जिसके बाद आपको डेटा की जानकारी के लिए 2 से 3 दिनों का वक्त लगेगा. आपको बता दें कि एक बार रिक्वेस्ट करने के बाद आप उसे कैंसिल नहीं कर पाएंगे. हां अगर आपने अपना अकाउंट, नंबर या फिर किसी अन्य चीज में बदलाव किया होगा तो व्हाट्सएप आपका रिक्वेस्ट जरूर कैंसिल कर देगा.

एक बार व्हाट्सएप रिक्वेस्ट आने पर यूजर्स के पास एक नोटिफिकेशन आएगा जिसमें लिखा होगा कि आपका अकाउंट रिपोर्ट डाउनलोड होने के लिए तैयार है. इस रिपोर्ट को डाउनलोड करने के लिए व्हाट्सएप यूजर्स को बस कुछ ही हफ्तों का समय मिलेगा.

ऐसे करें अपना डेटा डाउनलोड

वहीं अगर आप रिपोर्ट को 'जिप' फाइल के रूप में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको व्हाट्सएप सेटिंग> अकाउंट> रिक्वेस्ट अकाउंट इंफो> डाउनलोड रिपोर्ट, और फिर अंत में एकस्पोर्ट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपका रिपोर्ट डाउनलोड हो जाएगा. इस रिपोर्ट को आप व्हाट्सएप पर नहीं खोल पाएंगे, इसके लिए आपको एक बाहरी एप का इस्तेमाल करना पड़ेगा. व्हाट्सएप इसके साथ यूजर्स को एक और ऑप्शन देगा जिसमें वो अपने रिपोर्ट को हमेशा के लिए डिलीट कर पाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget