एक्सप्लोरर

वोडाफोन Vs जियो का 84GB प्लानः जानें कौन सा है बेहतर?

वोडाफोन और जियो के दोनों ही प्लान में 84 जीबी डेटा मिल रहा है और ये 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आपके इन दोनों में से कौन सा प्लान बेहतर है.

नई दिल्लीः वोडाफोन और जियो के बीच टैरिफ प्लान को लेकर टक्कर तेज हो गई है. वोडाफोन ने जियो के नए धन धना धन प्लान को टक्कर देने के लिए नया 'स्टूडेंट सर्वाइवल किट' लॉन्च किया है. ये प्लान जियो से भी कम कीमत में उपलब्ध है.  जियो ने भी अपने प्लान को रिवाइज्ड किया है और अब धन धना धन 399 रुपये में उपलब्ध है. वोडाफोन और जियो के इस प्लान में जो एक बात एक है वो है कि दोनों ही प्लान में 84 जीबी डेटा मिल रहा है और ये 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आपके इन दोनों में से कौन सा प्लान बेहतर है.

वोडाफोन 352 रुपये प्लान

वोडाफोन इस बार लंबी वैलिडिटी के साथ अपने प्लान को उतारा है. इसकी पहली बार कीमत 445 रुपये है. इसके तहत 84 दिनों के लिए स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 1 जीबी 3 4G/3G डेटा, रियायती कूपन, मैसेंजर बैग फ्री मिलेगा. इसमें कस्टमर को 84 जीबी डेटा मिलेगाल और फ्री कॉलिंग और मैसेज भी मिलेगा. 445 रुपये के पहले रिचार्ज के बाद आपको ये बेनेफिट 352 रुपये में मिलेंगे.

लेकिन वोडाफोन के प्लान में थोड़ा ट्विस्ट है. वोडाफोन सर्वाइवल किट दिल्ली-एनसीआर के स्टूडेंट्स के लिए लाया गया है. पहले रिचार्ज के लिए 445 रुपये का भुगतान करना होगा. इसमें आपको 84 जीबी डेटा और फ्री कॉलिंग मिलेगी. इसके साथ ही ओला, जोमैटो के डिस्काउंट कूपन भी मिलेंगे. इसके बाद कस्टमर को 352 रुपये वही फायदा मिलेगा जो 445 रुपये में मिल रहा था. जल्द ही वोडाफोन इस प्लान का बाकी शहरों के लिए भी उतारेगा.

फ्री कलिंग के लिए भी वोडाफोन ने लिमिट रखी. इसमें 300 मिनट हर दिन कॉलिंग के लिए फ्री मिलेगा वहीं एक हफ्ते के लिए ये लिमिट 1200 मिनट होगी.

इससे पहले वोडाफोन ने 244 रुपये का एक प्लान उतारा है. कंपनी ने 244 रुपये का नया प्लान उतारा है. जिसकी वैलिडिटी 70 दिन के लिए होगी.

इस प्लान में यूजर को हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. इस तरह इस प्लान में 70 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कल मिलेगी. ये फायदा कस्टमर को पहले रिचार्ज पर ही मिलेगा. इसका मतलब है कि ये नए यूजर्स के लिए हैं.

जियो 399 रुपये प्लान

‘धन धना धन’ ऑफर के लिए कस्टमर को अब 399 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. 399 रुपये के प्लान में जियो यूजर्स को तीन महीने तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी हर दिन के हिसाब से 84 जीबी डेटा मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है. 309 रुपये के प्लान को जियो ने रिवाइज किया है. अब 309 के प्लान में 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 56 जीबी डेटा दिया जाएगा.

वहीं 509 रुपये वाले प्लान की वैद्यता भी 56 दिन कर दी गई है जिसमें यूजर को अनलिमिटेड कॉल और 112 जीबी डेटा मिलेगा. पहले की तरह ही इसमें हर दिन के लिए 2 जीबी डेटा की FUP लिमिट दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget