एक्सप्लोरर

Vivo Y33s Launch: 8GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया स्मार्टफोन, जानिए कितनी है कीमत

Vivo Y33s स्मार्टफोन लेटेस्ट फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, यानी फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन साबित होगा.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Y33s लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट में उतारा है. ये दो कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. वीवो ने इस अपने नए फोन की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में. 
  
इतनी है कीमत
Vivo Y33s के  8GB रैम  128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये तय की गई है. फोन मिरर ब्लैक और मिड-डे ड्रीम कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ऑफिशियल ई-स्टोर, ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart, Amazon आदि से खरीद सकते हैं. 

स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y33s स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (2,400 x 1,080 पिक्सल) है. ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड फनटच ओएस 11.1 पर काम करता है. ये ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर से लैस है. फोन में 8GB रैम  128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं.  

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y33s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर और कनेक्टिविटी
पावर के लिए Vivo Y33s स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Realme 8 Pro से होगी टक्कर
Vivo Y33s स्मार्टफोन की भारत में Realme 8 Pro से टक्कर होगी. रियलमी का यह स्मार्टफोन कैमरों के मामले में काफी जबरदस्त है. इसमें 108MP+8MP+2MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट  कैमरा है. अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.4 इंच की डिस्प्ले मिल रही है. Realme 8 Pro  में 6GB रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 17,999 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget