एक्सप्लोरर

Valentine's Day के लिए ढूंढ रहे हैं तोहफे? गिफ्ट करें ये Apple प्रोडक्ट्स, दिन बन जाएगा और खास

Valentine's Day नजदीक आते ही प्रेमी और प्रेमिकायें गिफ्ट ढूंढने के लिए भागदौड़ करने लगते हैं. इस भागदौड़ से बचाने के लिए आज हम आपके लिए गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं.

Valentine's Day Gift Idea: प्यार का त्योहार वेलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है. इस मौके पर अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए शानदार आइडिया लेकर आए हैं. आप इस मौके पर उन्हें Apple के प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं. यह न सिर्फ आपके प्यार दर्शाने का एक तरीका होगा बल्कि मीनिंगफुल गिफ्ट भी रहने वाला है. आइए जानते हैं कि आप अपने महबूब को वेलेंटाइन पर Apple के क्या-क्या प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं.

iPhone 16

आप वेलेंटाइन डे को iPhone 16 गिफ्ट कर स्पेशल बना सकते हैं. इसमें 6.1 इंच का OLED पैनल दिया गया है, जो ट्रू टोन और HDR डिस्प्ले को सपोर्ट करता है. इसमें ऐपल इंटेलीजेंस फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए A18 बायोनिक चिपसेट लगा हुआ है. यह 5 कलर में उपलब्ध है और इसकी कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है.

Apple Watch SE

हेल्थ और वेलनेस कंपेनियन के तौर पर आप वेलेंटाइन डे पर Apple Watch SE भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें स्लीप ट्रेकिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. यह कलाई की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ आपके प्रेमी या प्रेमिका की सेहत पर भी नजर रखेगी. इसकी कीमत 24,900 रुपये से शुरू है.

AirPods 4 (Active Noise Cancellation)

अगर आपका वेलेंटाइन म्यूजिक का शौकीन हैं तो इससे बेहतर गिफ्ट नहीं हो सकता. आप AirPods 4 गिफ्ट कर उसके लिए इस दिन को और खास बना सकते हैं. कंपनी के इस प्रोडक्ट में पर्सनलाइज्ड स्पेटियल ऑडियो और डायनामिक हेड ट्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके लिए आपको 17,900 रुपये चुकाने होंगे.

HomePod Mini

होमपॉड मिनी में सिंगल फुल-रेंज ड्राइवर, डुअल पैसिव रेडिएटर्स और 4 माइक्रोफोन लगे हुए हैं. यह कंप्यूटेशनल ऑडियो को सपोर्ट करता है और 360 डिग्री साउंड देता है. इसे सीरी वॉइस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है. स्मार्ट होम फीचर कंट्रोल करने से लेकर हैंड्स फ्री कॉल तक, यह कई फीचर देता है. इसके लिए 10,900 रुपये चुकाने होंगे.

MacBook Air M3

यह ऐसा गिफ्ट है, जो कई वेलेंटाइन बीत जाने पर भी आपके प्रेमी या प्रेमिका को याद रहेगा. कई एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाला MacBook Air M3 क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को एक अलग स्तर पर ले जाएगा. इसकी शुरुआती कीमत 1,14,900 रुपये है. इसके अलावा आप iPad Air या iPad Mini भी गिफ्ट कर सकते हैं. Apple App Store की मदद से आप ऐपल प्रोडक्ट पर अपना मनपसंद नाम और नंबर आदि भी लिखवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

प्लग-इन होने के बाद भी चार्ज नहीं हो रहा Laptop? फॉलो करें ये स्टेप्स, चुटकियों में दूर हो जाएगी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget