एक्सप्लोरर

Twitter पर आवाज रिकॉर्ड करने का आया नया फीचर, वॉयस रिकॉर्ड कीजिए और ट्वीट कीजिए

एक वॉयस ट्वीट में यूजर्स दो मिनट बीस सेकंड (140 सेकेंड) तक का ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. अगर टाइम लिमिट खत्म हो जाती है तो नया वॉयस नोट शुरू हो जाएगा.

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के यूजर्स को अक्सर ये शिकायत रहती है कि उनपर अपनी बात 280 शब्दों में कहने की पाबंदी है. सीमित शब्दों में अपनी बात ट्वीट कर सकते हैं. इसी शिकायत को ध्यान में रखते हुए ट्विटर एक नया फीचर लेकर आया है. अब ट्विटर यूजर्स अपनी आवाज रिकॉर्ड करके ऑडियो को भी ट्वीट कर सकते हैं. यानी कि यूजर टाइप करने के झंझट से बच जाएंगे. ये फीचर फिलहाल अभी कुछ iOS डिवाइस के यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है.

एक वॉयस ट्वीट में यूजर्स दो मिनट बीस सेकंड (140 सेकेंड) तक का ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. अगर टाइम लिमिट खत्म हो जाती है तो नया वॉयस नोट शुरू हो जाएगा और खुद-ब-खुद थ्रेड के रूप में पोस्ट हो जाएगा. दूसरे ट्वीट की तरह ही आपका ट्वीट भी लोगों को टाइमलाइन पर दिखेगा.

वॉयस ऑडियो कैसे ट्वीट करें वॉयस पोस्ट करने के लिए iOS यूजर्स सबसे पहले न्यू पोस्ट पर टैप करना होगा. इसके बाद ऑडियो रिकॉर्ड ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी वॉयस रिकॉर्ड कीजिए. बात पूरी होने के बाद रिकॉर्डिंग खत्म करने का बटन दबाएं और कंपोजर स्कीन पर जाकर इसे ट्वीट कर दें.

आपके इस वॉयस रिकॉर्ड को दूसरे यूजर्स कितनी बार भी सुन सकते हैं. कितने लोगों ने रिकॉर्डिंग सुनी, इसकी संख्या भी शो होगी. इसके साथ ही लाइक, रिट्वीट, रिप्लाई के ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन हां, किसी ट्वीट का रिप्लाई वॉयस नोट के जरिए नहीं किया जा सकता.

वहीं ट्विटर 'जानकारियों से भरी चर्चा' को बढ़ावा देने के लिए एक नए और फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर में यूजर को किसी भी लेख वाले ट्वीट को अपने हैंडल पर रीट्वीट करने से पहले ऑप्शन दिया जाएगा कि क्या वो उसे पढ़ना चाहता है. लेख या पोस्ट को रिट्वीट कर यूजर पोस्ट में अपने कमेंट्स जोड़ सूचना आगे भेज सकते हैं. मगर अब सोशल मीडिया नेटवर्क इस तरह की सूचना के फैलाव को नियंत्रित करने जा रहा है. उसका मकसद अवगत चर्चा को बढ़ावा देने में मदद करना है.

ये भी पढ़ें-

'डार्क थीम' के बाद अब WhatsApp में आएंगी नई कलर थीम, Web में भी मिलेगा वीडियो और वॉइस कॉलिंग का फीचर BSNL ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अब 50 रुपये तक मिलेगा टॉकटाइम लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget