एक्सप्लोरर

सस्ते में देखें टीवी: DTH पर चैनल चुनने का आज है आखिरी दिन, ऐसे चुनें अपने मन पसंद चैनल्स

DTH प्रोवाइडर्स जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा स्काई और डिश टीवी के साथ केबल और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स ने अपने चैनलों की लिस्ट जारी कर दी है. यहां यूजर्स को 100 चैनल चुनने होंगे.

नई दिल्ली: TRAI के नए नियम कल से DTH और केबल चैनल्स के लिए लागू हो रहे हैं. इसका मतलब ये हुआ कि आज चैनल चुनने का आखिरी दिन है. आज आप 100 मुफ्त चैनल चुन सकते हैं और इसमें कोई और पैक भी जोड़ सकते हैं. DTH प्रोवाइडर्स जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा स्काई और डिश टीवी के साथ केबल और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स ने अपने चैनलों की लिस्ट जारी कर दी है. यहां यूजर्स को 100 चैनल चुनने होंगे.

कीमत की अगर बात करें तो 100 चैनल्स चुनने के लिए आपको एक महीने के लिए 130 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा. वहीं HD चैनल लेते हैं तो उसे दो SD चैनल के रुप में जोड़ा जाएगा यानी की 100 या उससे ज्यादा. अगर कोई यूजर 100 से ज्यादा चैनल लेता है तो उसे 20 रुपये के हिसाब से 25 चैनल्स मिलेंगे. इन चैनलों के लिए यूजर्स को अलग से पैसे देने होंगे.

वहीं एक यूजर अपना खुद का पैक भी चुन सकता है और चैनल को कस्टमाइज कर सकता है. ज्यादातर यूजर्स के पैक टीवी पैटर्न और चैनल पर आधारित होंगे जो अभी यूजर्स ने ले रखे हैं.

तो चलिए नजर डालते हैं कि आप 100 चैनल टाटा स्काई, एयरटेल और डिश टीवी पर कैसे चुन सकते हैं.

एयरटेल

एयरटेल यूजर्स ऑफिशियल साइट या माय एयरटेल एप की मदद ले सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को अपना फोन नंबर डालना होगा और फिर जो ओटीपी आएगा उसकी मदद से लॉगइन करन होगा. एक बार लॉग इन होने के बाद उनके पास कई सारे पैक्स के ऑप्शन दिखेंगे. एक बार 100 चैनल चुनने के बाद यूजर्स के पास कुल अमाउंट की जानकारी आएगी जो उन्हें हर महीने देने होंगे. इसके बाद आप कंफर्म कर सकते हैं.

बता दें कि एयरटेल 25 मुफ्त में एयर डीडी चैनल्स देता है. और इसे लिस्ट से नहीं हटाया जा सकता . तो अगर आप चैनल चुन रहे हैं तो आप देखेंगे कि आपकी काउंटिंग 25 से शुरू हो रही है. यूजर्स HD और SD रेजॉल्यूशन वाले चैनल में भी चुन सकते हैं.

टाटा स्काई

टाटा स्काई का प्रोसेस भी ठीक इसी तरह ही है जहां यूजर्स ऑफिशियल वेबसाइट या एप से इसको चुन सकते हैं. एप और वेबसाइट पर यूजर्स को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर या सब्सक्राइबर आईडी डालकर लॉग इन करना होगा.

टाटा स्काई में आप या तो टाटा स्काई पैक या ऑल पैक चैनल चुन सकते हैं. यानी की या तो आप महीने वाला पैक ले सकते हैं या फिर 100 चैनलों को चुन सकते हैं. तो अगर आप 100 चैनल लेते हैं तो आपको कुल 153 रुपये देने होंगे जो जीएसटी के साथ है. वहीं जिन्होंने लंबे पैक्स ले रखे हैं उनके बैलेंस यूजर्स के अकाउंट में एडजस्ट कर दिया जाएगा.

डिश टीवी

डिश टीवी यूजर्स भी ओटीपी और फोन नंबर से लॉग इन कर सकते हैं. वेबसाइट पर यूजर्स तीन कैटेगरी यानी की डिश कॉम्बो, चैनल्स और बुके में से चैनल चुन सकते हैं. इसके बाद यूजर्स अपनी भाषा चुन सकते हैं और फिर एक चैनल चुन के उसे अपनी लिस्ट में डाल सकते हैं. 100 चैनल चुनने के बाद कंफर्म कर पेमेंट करना होगा. इस लिस्ट में डीडी चैनल दिए जाएंगे यानी की आप इन चैनल्स को नहीं हटा सकते.

नोट- जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि अगर आप इस प्रोसेस को पूरा नहीं करते हैं तो आपका टीवी आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगा यानी की आप उसके बाद जब तक अपने चैनल नहीं चुनते तबतक आप टीवी नहीं देख पाएंगे. जबकि जिन्होंने ने महीने या सालाना पैक ले रखा है उनके पूरे पैसे एडजस्ट होंगे यानी की आपके टीवी वाले अकाउंट में वो सारे पैसे आ जाएंगे और उसके बाद आप हर महीने उस अमाउंट से अपना टीवी रिचार्ज करवा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget