एक्सप्लोरर

TRAI ने चैनल चुनने की डेडलाइन को 31 मार्च तक बढ़ाया, अब चुनें अपना बेस्ट फिट प्लान

ट्राई ने कहा कि ‘बेस्ट फिट प्लान’ ग्राहकों के उपयोग के अनुरूप, बोली जाने वाली भाषा तथा चैनल की लोकप्रियता के आधार पर तैयार की जानी चाहिए.

नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने प्रसारण और केबल सेवाओं के लिये नई रूपरेखा के तहत ग्राहकों को अपनी रूचि के हिसाब से चैनल चुनने के लिए अब 31 मार्च तक का समय दिया है. इस बात का एलान मंगलवार को किया गया.  एक बयान में भारतीय दूरसंचार नियामक एवं प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा कि उसने सभी वितरण प्लेटफार्म परिचालकों (डीपीओ) से अपने उन ग्राहकों के लिए ‘बेस्ट फिट प्लान’ बनाने को कहा जिन्होंने अब तक चैनल का चयन नहीं किया है.

ट्राई ने कहा कि ‘बेस्ट फिट प्लान’ ग्राहकों के उपयोग के अनुरूप, बोली जाने वाली भाषा तथा चैनल की लोकप्रियता के आधार पर तैयार की जानी चाहिए. बयान में कहा गया है, ‘‘ट्राई उन ग्राहकों के लिए चैनलों के चयन की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2019 करता है जिन्होंने अब तक यह विकल्प नहीं चुना है. ग्राहक अपनी बेस्ट फिट प्लान को 31 मार्च 2019 को अथवा उससे पहले किसी भी समय बदलने के लिए स्वतंत्र होंगे और ग्राहक द्वारा ‘बेस्ट फिट प्लान’ बताए जाने के 72 घंटे के भीतर वितरण प्लेटफार्म परिचालकों को उसे उनके टैरिफ चैनल पैक में बदलना होगा.’’

ट्राई के बयान के मुताबिक देश में 10 करोड़ घरों में केबल सेवा वाले टेलीविजन तथा 6.7 करोड़ डीटीएच टीवी हैं. करीब 65 प्रतिशत केबल ग्राहक तथा 35 प्रतिशत डीटीएच सेवा लेने वाले अपनी रूचि के अनुसार चैनल चयन का विकल्प अपना चुके हैं.’’ नियामक ने कहा कि व्यापक जनहित को देखते हुए सभी डीपीओ को यह निर्देश दिया गया है जिन ग्राहकों ने अपने विकल्प का चयन नहीं किया है, उनके लिए बेस्ट फिट प्लान उपलब्ध करायी जाएगी और जिसे वह अपना सकते हैं. ट्राई ने कहा कि ग्राहकों की पुरानी योजना तब तक जारी रहेगी जब तक वे अपना विकल्प नहीं चुनते या बेहतर योजना को नहीं अपना लेते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget