एक्सप्लोरर

Poco X2 खरीदने से पहले जान लीजिये इसकी 5 बड़ी खूबियां

Poco X2 अपनी कम कीमत और शानदार फीचर्स की वजह से चर्चा में है, यहां हम इस फोन के बारे में 5 बड़ी बातें बता रहे हैं

नई दिल्ली: Poco का नया स्मार्टफोन “Poco X2” भारत में लॉन्च हो चुका है. कम कीमत और प्रीमियम फीचर्स वाले इस नए स्मार्टफोन को अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां आपको इसके बारे में 5 बड़ी खूबियां बता रहे हैं जो आपको इस फोन को खरीदने में मददगार साबित हो सकती हैं.

64MP का कैमरा सेटअप

नए Poco X2 के रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें प्राइमरी सेंसर 64MP, दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल (वाइड एंगल), 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सेंसर इसमें मिलते हैं. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट कैमरा (20MP+2MP) मिलते हैं.

120hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले लगा है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट है, और यही है इस फोन की सबसे बड़ी खूबी. फोन का डिस्प्ले बेहद स्मूथ है जो यक़ीनन आपको इम्प्रेस कर देगा. इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है

परफॉरमेंस के लिए 730G प्रोसेसर

नए Poco X2 में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है, और यह प्रोसेसर काफी बेहतर माना जाता है,  अगर आप हैवी गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो यह फोन निराश नहीं करेगा.

दमदार बैटरी

पावर के लिए इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. इसमें गेम बूस्टिंग लिक्विड कूलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से फोन ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी हीट नहीं होता. इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट्स मिलते हैं.

अग्रेसिव कीमत

Poco X2 को भारत में तीन वेरिएंट में उतारा गया है. इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. जबकि इसके दूसरे वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये रखी है. इसके अलावा इसके तीसरे वेरिएंट 8जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है. इस फोन की पहली सेल 11 फरवरी से Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसके अलावा ICICI बैंक के कार्ड पर इस फोन पर 1000 रुपये ​का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget