एक्सप्लोरर

सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 2 हुआ लॉन्च, इस फोन से होगी टक्कर

सैमसंग ने शानदार डिजाइन वाला गैलेक्सी जेड फोल्ड2 लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत 1,999 डॉलर यानी लगभग 1,48,300 रुपये के आस-पास है.

स्मार्टफोन कंनपी सैमसंग ने अपना तीसरा फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 2 का लॉन्च कर दिया है. गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 पार्ट 2 वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया गया है. ये फोन पहले से ज्यादा फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. Galaxy Z Flip की तुलना में इसमें कई अपग्रेड्स दिए गए हैं.

शानदार है स्क्रीन इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है. साथ ही इसकी मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच की है. सैमसंग के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड में 4.6 इंच का कवर स्क्रीन और 7.3 इंच का मेन स्क्रीन है और इस आधार पर गैलेक्सी जेड फोल्ड2 काफी अपग्रेड है. यह फोन 12जीबी रैम और 512जीबी मेमोरी और 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया है.

दमदार है बैटरी Samsung Galaxy Z Fold 2 में 4500 mAh की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380एमएएच) तुलना में ज्यादा दमदार है. गैलेक्सी जेड फोल्ड2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है. इससे पहले कंपनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है. गैलेक्सी जेड फोल्ड2 मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.

शानदार कैमरा फीचर्स से है लैस नए डिवाइस में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और रियर कैमरे में तीन सेंसर दिए गए हैं. रियर कैमरों में 12एमपी अल्ट्रा वाइड, 12एमपी वाइड एंगल और 12एमपी टेलीफोटो कैमरा है, जिसके साथ 10x जूम अवेलेबल है.

कीमत ये फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अमेरिका में यह फोन 1,999 डॉलर यानी लगभग 1,48,300 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह फोन दुनियाभर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और साउथ कोरिया प्रमुख हैं. फोन को अमेरिका और दक्षिण कोरिया में 18 सिंतबर से खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी प्री बुकिंग कल से शुरू की जा चुकी है.

Motorola razr से होगी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 2 की टक्कर Motorola razr से होगा. इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है. इस फोन में 6.2 का ओएलईडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है. परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है. इस फोन में 2,510 mAh की बैटरी लगी है.

ये भी पढ़ें

Sony Xperia 5 II HTC Wildfire E2

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget