एक्सप्लोरर

आज से शुरू होगी Samsung Galaxy S20 सीरीज की बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स

इस सीरिज में सबसे ख़ास और दमदार Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन है.कीमत के लिहाज से यह फोन ग्राहकों को महंगा लग सकता है लेकिन फोन में काफी सारे शानदार फीचर्स हैं.

Samsung ने हाल ही में अपनी नई Galaxy S20 सीरीज को लॉन्च किया था. 15 फरवरी से इस फोन की बुकिंग शुरू हो गई थी. ग्राहक Galaxy S20, S20+ और S20 Ultra की प्री-बुकिंग Samsung की आधिकारिक वेबसाइट से कर रहे थे. आज दोपहर 12 बजे से इन स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो जाएगी.

क्या है कीमत

Samsung Galaxy S20 की कीमत देश में 66,999 रुपये रखी गई है. Galaxy S20+ की कीमत की बात करें तो यह 73,999 रुपये में उपलब्ध होगा और Galaxy S20 Ultra 92,999 रुपये में मिलेगा. कीमत के लिहाज से यह फोन ग्राहकों को महंगा लग सकता है लेकिन फोन में काफी सारे शानदार फीचर्स भी हैं.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy S20 में 6.2 इंच की स्क्रीन दी गई है. Galaxy S20+ और S20 Ultra की बात करें तो इसमें 6.7 और 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई है. Galaxy S20 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जबकि Galaxy S20+ और S20 Ultra में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. S20 Ultra में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा में फोन में 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और चौथा डेप्थ विजन या टीओएफ सेंसर दिया गया है.

Galaxy S20 और Galaxy S20+ में 64 MP का बैक कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही Galaxy S20+ में 12 एमपी का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 एमपी का वाइड एंगल लेंस दिया गया है. S20 में 12 एमपी का अल्ट्रा वाइड लेंस और वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही फोन में अनेक ऐसे फीचर्स हैं जिससे ये बेहद ही खास फोन बन जाएगा.

आज से शुरू होगी Samsung Galaxy S20 सीरीज की बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स

इस सीरिज में सबसे ख़ास और दमदार Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन है. तो चलिये जानते हैं इस फोन के टॉप 5 फीचर्स के बारे में...

108MP कैमरा

Samsung Galaxy S20 Ultra में सबसे खास फीचर है इसका 108 मेगापिक्सल कैमरा. कंपनी ने इसमें ISOCELL Bright HM सेंसर दिया है. कंपनी ने इसमें Nona Bining फीचर भी दिया है. कंपनी ने इंडिविजुअल पिक्सल साइज को 0.8-माइक्रोन का दिया है. ऐसे में यह फोन काफी शानदार क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. 100x जूम

कंपनी ने इस फोन में 100x hybrid zoom दिया है, कंपनी ने इसे Space Zoom का नाम दिया है. यह ऑप्टिक्स, सेंसर क्रॉपिंग, पिक्सल बाइनिंग और प्रोसेसिंग पावर का कॉम्बिनेशन है. यानि इससे क्लोज शॉट भी काफी अच्छे और क्लियर रहते हैं.

जबरदस्त सेल्फी कैमरा

सेल्फी के लिए इस फोन में 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जोकि काफी बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकता है.

16 जीबी रैम

नया Samsung Galaxy S20 Ultra एक दमदार स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसमें 16 जीबी रैम दी है. यानी इसमें आप मल्टीटास्किंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. हैंग होने जैसी समस्या इसमें नहीं मिलती. प्रोसेसर और रैम जितना ज्यादा होता है उसकी परफॉरमेंस उतनी ही बेहतर होती है.

8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा

सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है. इसमें 24 फ्रेम प्रति सेकेंड के हिसाब 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की माने तो यह मार्च में भारत में आ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget