Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 की कीमत हुईं लीक, जल्द होने वाले हैं लॉन्च
सैमसंग आने वाली 17 मार्च को भारत में Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन की कीमतें लीक हो गई हैं. आइए जानते हैं फोन की कीमत.

टेक कंपनी सैमसंग जल्द भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर सकती है. एक इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन को मार्केट में उतारेगी. माना जा रहा है कि ये फोन 17 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे. इन दोनों फोन्स के लॉन्च होने से पहले ही इनकी कीमत का खुलासा हुआ है. हालाकिं अभी इन कीमतों का अभी सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा रहा है. आइए जानते हैं इनके स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में.
Samsung Galaxy A52 के स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy A52 में 6.5 इंच एचडी+ दी गई है, जिसका रिजॉल्युशन 1080 x 2400 पिक्सल है. फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G 5G प्रोसेसर से लैस है. ये फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. सैमसंग के इस फोन में 6 GB रैम दी गई है. साथ ही इसमें 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन का डायमेंशन 159.9 x 75.1 x 8.4 mm और वजन 187 g ग्राम है. इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
Samsung Galaxy A52 का कैमरा Samsung Galaxy A52 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/2.0 लेंस के साथ 48 MP का है. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. Samsung Galaxy A52 5G में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Samsung Galaxy A52 5G Blue के अलावा और कई कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.
Samsung Galaxy A52 की कीमत Samsung Galaxy A52 के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,499 रुपये हो सकती है. वहीं फोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज की प्राइस 27,999 रुपये के आस-पास हो सकती है.
Samsung Galaxy A72 के स्पेसिफिकेशंस सामने आईं डिटेल्स के मुताबिक Samsung Galaxy A72 स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस हो सकता है. फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड प्री-इंस्टॉल्ड One UI 3.0 पर काम करेगा. सैमसंग के इस फोन में इनफिनिटी-O पंच-होल डिजाइन वाला 6.7 इंच का S-AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन से लैस होगी. साथ में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है. इसमें 8जीबी रैम दी जा सकती है.
Samsung Galaxy A72 का कैमरा फोटोग्राफी की बात करें तो Samsung Galaxy A72 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एक 12 मेगापिक्सल का सुपरवाइड लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है.
Samsung Galaxy A72 की कीमत Samsung Galaxy A72 के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल के दाम 34,999 रुपये हो सकते हैं, जबकि इस फोन के 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की प्राइस 37,999 रुपये के आस-पास हो सकती है.
ये भी पढ़ें
OnePlus 9 Pro के इस वेरिएंट की दिखी पहली झलक, जानें कब लॉन्च होगा फोन 12 GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 5K, जानें फोन के स्पेसिफिकेशंसटॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























