एक्सप्लोरर

रिलायंस जियो के इस प्लान की वजह से एयरटेल के रेवन्यू पर पड़ सकता है 1 प्रतिशत तक का असर

इस कदम से पोस्टपेड क्षेत्र में दरों में कटौती का एक और दौर देखने को मिल सकता है जिससे अन्य कंपनियों को नुकसान होगा. जियो का पोस्टपेड प्लान अन्य कंपनियों की पोस्टपेड दरों से काफी कम है.

नई दिल्ली: गुरूवार को रिलायंस जियो ने अपना नया 199 रूपये का पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस प्लान की वजह से टैरिफ वॉर बढ़ सकता है. आपको बता दें कि इस प्लान की वजह से प्रतिस्पर्धी कंपनियों के राजस्व पर असर पड़ने की संभावना है. तो वहीं विश्लेषकों ने भी अनुमान लगाया है कि इससे प्राइस वॉर की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "जियो के पोस्ट-पेड टैरिफ प्लान मौजूदा टैरिफ योजनाओं की तुलना में कम हैं."

जेपी मॉर्गन रिपोर्ट

जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में कहा , ‘‘ इस कदम से पोस्टपेड क्षेत्र में दरों में कटौती का एक और दौर देखने को मिल सकता है जिससे अन्य कंपनियों को नुकसान होगा. जियो का पोस्टपेड प्लान अन्य कंपनियों की पोस्टपेड दरों से काफी कम है.'

सीएलएसए की विश्लेषक दीप्ति चतुर्वेदी और अक्षत अग्रवाल ने कहा कि दूरसंचार उद्योग के उपभोक्ताओं में पांच प्रतिशत पोस्टपेड वाले हैं पर मोबाइल राजस्व में इनकी हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है. उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने गुरुवार को नये पोस्टपेड प्लान की घोषणा की थी जो 199 रुपये प्रति माह की दर से शुरू है. ये प्लान 15 मई से उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे.

गोल्डमैन सैक्स रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने कहा , ‘‘ जियो की अंतरराष्ट्रीय कॉल की दरें काफी प्रतिस्पर्धी हैं और इसके कारण हम प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर दरें कम करने का दबाव देख सकते हैं. हालांकि , ऐसी स्थिति में जब 10-15 प्रतिशत पोस्टपेड राजस्व अंतरराष्ट्रीय कॉल से प्राप्त होता हो , और यदि इसमें 50 प्रतिशत कमी आ जाए , प्रतिस्पर्धी कंपनियों के राजस्व में दो प्रतिशत से कम गिरावट आएगी.

मॉर्गन स्टानली रिपोर्ट

मॉर्गन स्टानली ने अपने रिपोर्ट में कहा कि जियो के नए प्लान की वजह से एयरटेल के मोबाइल रेवेन्यू के एक प्रतिशत हिस्से पर असर पड़ सकता है. उन्होंने आगे कहा कि जैसे जैसे यूजर्स इस प्लान का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे वैसे- वैसे एयरटेल के रेवेन्यू पर भी असर पड़ेगा जो कुल 1 प्रतिशत है.

क्या है जियो का 199 रूपये का पोस्टपेड प्लान?

प्लान में यूजर को जियो टच सर्विस वॉयर कॉल, इंटरनेट, एसएमएस की सुविधा मिल रही है साथ में अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए फीचर प्री एक्टिवेटेड रहेगा. प्लान में ऑटो प्ले फीचर की मदद से यूजर पेमेंट कर पाएेंगे. तो वहीं बिल और दूसरें चीजों की जानकारी यूजर को फोन पर ही मिल जाएंगी. आपको बता दें कि ये प्लान भारत और विदेश के लिए है जहां यूजर अंतरराष्ट्रीय कॉल सिर्फ 50 पैसे प्रति मिनट पर कर सकते हैं. जबकि अंतरराष्ट्रीय रोमिंग में यूजर 2 रुपए में कॉल, डेटा और एसएमएस का इस्तेमाल कर सकते हैं. Jio का यह प्लान आम यूज़र के लिए 15 मई से उपलब्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget