एक्सप्लोरर

रिलायंस जियो ने जुलाई में जोड़े 85 लाख से ज्यादा ग्राहक, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया को झटका

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जियो के अब कुल 33.97 करोड़ ग्राहक हैं. ट्राई के मासिक ग्राहक आंकड़ों के मुताबिक, जियो के अलावा बीएसएनएल ही इकलौती ऑपरेटर रही, जिसने जुलाई में नए ग्राहक जोड़े.

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने जुलाई में 85 लाख से ज्यादा नए यूजर्स को जोड़ने के साथ ही मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है. जबकि इस अवधि में एयरटेल ने 25 लाख 90 हजार और और वोडाफोन आइडिया ने 33 लाख 90 हजार से अधिक ग्राहक खो दिए हैं.

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. ट्राई के मासिक ग्राहक आंकड़ों के मुताबिक, जियो के अलावा बीएसएनएल ही इकलौती ऑपरेटर रही, जिसने जुलाई में नए ग्राहक जोड़े. सरकारी ऑपरेटर ने जून में 2.88 लाख नए ग्राहक जोड़े.

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जुलाई 2019 में कुल 59 लाख आवेदन मिले. वहीं, देश में वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की कुल संख्या जुलाई 2019 में 116.83 करोड़ पहुंच गई है, जोकि जून 2019 में यह 116.54 करोड़ थी.

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जियो के अब कुल 33.97 करोड़ ग्राहक हैं. कम कीमत के रिचार्ज पैक को दोबारा चालू करने का फायदा भी एयरटेल और वोडा-आइडिया का मिलता नहीं दिखाई दे रहा है. जून के मुकाबले एयरटेल ने कहीं अधिक ग्राहक खोए हैं. जून में एयरटेल ने 30 हजार के करीब ग्राहक खोए थे जो जुलाई में बढ़कर 25 लाख से भी ज्यादा हो गए. वोडाफोन ने भी जून महीने में 41 लाख के करीब ग्राहक गंवाए थे.

ब्रॉडबैंड मार्किट शेयर में भी जियो प्रतिद्वंदी कंपनियों से कहीं आगे है. 56.25 प्रतिशत मार्किट शेयर के साथ जियो टॉप पर है तो भारती एयरटेल के पास 20.52 प्रतिशत और वोडा-आइडिया के पास 18.36 प्रतिशत मार्किट शेयर है. ब्रॉडबैंड में वायरलेस और वायर सर्विस दोनों को शामिल किया जाता है.

ये भी पढ़ें

पूर्वोदय 2019: अमित शाह बोले- राम मंदिर पर कोर्ट का फैसला स्वीकार, NRC देशभर में लागू होना चाहिए ई-सिगरेट के उत्पादन-बिक्री पर पूरी तरह से लगा बैन, उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल अब यूरोपियन यूनियन ने पाकिस्तान को दिया झटका, पोलैंड के सांसद बोले- भारत में आतंकी चांद से नहीं आ रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget