एक्सप्लोरर

Realme जल्द भारत में नया 5G स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च, इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा

Realme ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि जल्द ही भारत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा, जो कि MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा.

स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि ये फोन Realme 8s होगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन कई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में Realme 8s 5G स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करेगी. लेकिन कंपनी ने हाल ही में ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि रियलमी का अगला स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन होगा. आइए जानते हैं इसके क्या स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं. 

ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
Realme 8S 5G स्मार्टफोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है. ये फोन MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर से लैस होगा. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है. इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है.

कैमरा
Realme 8S 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है. बाकी दो कैमरे 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दिए जा सकते हैं. इसमें अभी फ्रंट कैमरे की डिटेल्स सामने नहीं आई है. फोन ड्यूल 5G सिम सपोर्टेड होगा. 

पावर और कनेक्टिविटी
पावर के लिए Realme 8S 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसकी अभी ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है. 

इससे होगा मुकाबला
Realme 8S 5G स्मार्टफोन का मुकाबला भारत में Mi 10i से होगा. इसमें 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है. फोन में 6 GB और 8 GB रैम दी गई है, स्टोरेज के लिए 64 GB और 128 GB का ऑप्शन दिया गया है. शाओमी का ये फोन फोन एंड्रॉयड बेस्ट MIUI 12 पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है. Mi 10i में जबरदस्त कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. Mi 10i के चार रियर कैमरे में अपर्चर एफ/1.75 के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी (Samsung HM2) सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Samsung के इन लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की भारत में दिखी गजब की दीवानगी, जमकर हो रही प्री-बुकिंग

Vivo Y21s स्मार्टफोन भारत में जल्द कर सकता है एंट्री, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget