एक्सप्लोरर

सावधान: जानिए- साइबर हमले से बचने के उपाय, कंप्यूटर लॉग इन से पहले पढ़ लें

लंदन: सुरक्षा एजेंसियों ने आगाह किया है कि सोमवार को वर्किंग डे शुरू होने पर दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा कंपनियों और लोगों को शिकार बनाने वाला साइबर हमला नए संकट का रूप ले सकता है और इसके हमले के शिकारों की तादाद में इजाफा हो सकता है.

यह अभी तक दुनिया का सबसे बड़ा साइबर हमला है जिसमें अपराधियों ने दुनिया के 150 से भी ज्यादा देशों में अपना कहर ढाया है. साइबर हमले के सरगना फिरौती वसूल रहे हैं.

साइबर हमलों का यह सिलसिला शुक्रवार को शुरू हुआ और इसने बैंकों से लेकर अस्पताल तक और निजी कंपनियों से लेकर सरकारी एजेंसियों तक सबको धड़ाधड़ अपना निशाना बनाया. इसने माइक्रोसॉफ्ट की पुरानी ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) की कमजोरियों को फायदा उठाया.

इन साइबर हमलों की जद में आने वालों में अमेरिकी कूरियर कंपनी फेडएक्स, यूरापीय कार कंपनियां, स्पेनी दूरसंचार दिग्गज टेलीफोनिका, ब्रिटेन की स्वास्थ्यसेवा और जर्मनी का ड्योश रेल नेटवर्क प्रमुख हैं.

यूरापीय संघ की पुलिस एजेंसी 'यूरोपोल' के कार्यकारी निदेशक रॉब वेनराइट ने कहा है कि हफ्ते की छुट्टियां गुजार कर सोमवार को जब लोग अपने दफ्तर लौटेंगे और अपने अपने कंप्यूटरों पर लॉग-इन करेंगे तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

वेनराइट ने ब्रिटेन के आईटीवी टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में हमले के दायरे को 'अभूतपूर्व' करार देते हुए कहा, ''हमने इस तरह की कोई चीज पहले कभी नहीं देखी थी.'' 'यूरोपोल' के कार्यकारी निदेशक ने साइबर हमलों को ''बढ़ता खतरा'' करार दिया और कहा, ''मैं चिंतित हूं कि कैसे जब लोग काम पर जाएंगे और अपनी मशीनें चालू करेंगे तो संख्या किस तरह बढ़ेगी .''

कैसे बचें, जानिए टिप्स:-

  • किसी अजनबी या अनजान शख्स या सोर्स के ईमेल को ओपन नहीं करें.
  • किसी जान पहचान वाले शख्स के उस ईमेल को ओपन नहीं करें, जिसका सब्जेक्ट अटपटा हो या हर रोज़ से अलग हो
  • जी-मेल, याहू, हॉटमेल और रेडिफमेल पर अपने निजी मेल को ओपन नहीं करें
  • पेन ड्राइव, पर्सनल पेन ड्राइव, अपना या कंपनी का एक्सटर्नल हार्ड डिस्क के इस्तेमाल से परहेज़ करें.
  • ई-कॉमर्स साइट से खरीदारी करते वक्त सावधान रहें
  • फेसबुक, लिंकडेन, ट्विटर का इस्तेमाल सावधानी से करें और कम से कम करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget