एक्सप्लोरर

iPhone X खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको साल 2018 तक करना पड़ सकता है इंतजार!

खबर है कि आईफोन X की डिमांड कंपनी अगले साल तक भी पूरी नहीं कर पाएगी. यानी आपके हाथों तक ये फोन 2018 भी नहीं आएगा.

नई दिल्लीः एपल ने 12 सितंबर को अपना बेजेल-लेस, OLED स्क्रीन वाला आईफोन X लॉन्च कर दिया है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये तीन नवंबर से दुनियाभर के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वहीं 22 अक्टूबर से इसकी बुकिंग की जा सकेगी. लेकिन खबर है कि आईफोन X की डिमांड कंपनी अगले साल तक भी पूरी नहीं कर पाएगी. यानी आपके हाथों तक ये फोन 2018 भी नहीं आएगा.

KGI सेक्योरिटीज़ के जाने-माने एनालिस्ट मिंग-शी कोउ के मुताबिक आईफोन X को लेकर बाजार में उठने वाली मांग कंपनी की ओर से पूरी करने में परेशानी होगी. ऐसे में संभव है कि आईफोन X 2018 की पहली तिमाही तक लोगों को आसानी से मिल नहीं पाएगा.

इसके अलावा उन्होंने बातया कि एपल ने आईफोन X की प्री-बुकिंग और शिपिंग की तारीख आईफोन 8 सीरीज के काफी बाद इसलिए रखी है ताकि आईफोन 8 सीरीज की कीमत सेल पर आईफोन X के लॉन्च का ज्यादा असर ना पड़ें.

अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो भारत सहित दुनियाभर में आईफोन X का इंतजार करने वालों के लिए ये निराश करने वाली खबर है.

कीमत की बात करें तो आईफोन X को दो स्टोरेज मॉडल 64 जीबी और 256 जीबी में उतारा गया है. ये दुनिया का सबसे मंहगा मेनस्ट्रीम फोन होगा. भारत में इसके 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपये तक होगी. वहीं इसकी कीमत 89,000 रुपये से शुरु होगी.

आईफोन X फुल स्क्रीन रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 5.8 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है जो कि बेजेल लेस स्क्रीन के साथ आता है. ये अब तक के किसी भी आईफोन से सबसे ज्यादा बड़ी स्क्रीन है. इससे पहले iPhone 7 प्लस में 5.5 इंच तक स्क्रीन ही दी गई है. एपल ने इसके सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है. जो 1125×2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन औऱ 458 पिक्सल डेन्सिटी के साथ आता है. ये अबतक के किसी भी आईफोन में सबसे ज्यादा रिजॉल्यूशन है. ये ग्लास बॉडी वाला फोन वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है.

कंपनी ने आईफोन के प्रोसेसर को अपग्रेड करते हुए इसमें A11 Bionic चिप दी है और इसके A10 से 70 फीसदी फास्ट होने का दावा किया जा रहा है.इसमें सबसे खास बात ये है कि नए आईफोन X से टच आईडी को हटा दिया गया है और अब फेस आईडी ने इसकी जगह ले ली है . आईफोन X को देखकर ही अनलॉक किया जा सकता है. ये आपके चेहरे को आईडी की तरह इस्तेमाल करेगा और पहचान कर फोन अनलॉक हो जाएगा.

फिजिकल होम बटन भी आईफोन X से हटा दिया गया है और अब आपको होम स्क्रीन पर आने के लिए बॉटम से ऊपर की ओर स्वाइप करना होगा और आप होम स्क्रीन पर होंगे. ये बेहद आसान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget