एक्सप्लोरर

Oppo realme1 की सेल शुरू, 4,850 रुपये तक के ऑफर के साथ Amazon पर अभी खरीदें

रियलमी 1 स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें एक 3 जीबी रैम है जिसकी कीमत 8,990 रूपये है तो वहीं दूसरा 6 जीबी रैम है जिसकी कीमत 13,990 रूपये हैं.

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने इस महीने अपने बजट स्मार्टफोन ओप्पो रियलमी 1 से पर्दा उठा दिया है. और अब फोन सेल के लिए उपलब्ध है. डिवाइस के अगर कीमत की बात करें तो यूजर इस डिवाइस को आज ई- कॉमर्स वेबसाइट एमेजन पर से 8,990 रूपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.

लॉन्च ऑफर की अगर बात करें तो ओप्पो रियलमी 1 को खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से यूजर्स को 4,850 रूपये तक का फायदा मिल सकता है. आपको बता दें कि ये बेनिफिट्स सिर्फ जियो के 198 रूपये और 299 रूपये के प्लान पर ही लागू होते हैं. वहीं एमेजन किंडल ईबुक को खरीदने पर 80 प्रतिशत तक की छूट यानी की 300 रूपये दे रहा है.

फोन का स्पेसिफिकेशन

रियलमी 1 स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें एक 3 जीबी रैम है जिसकी कीमत 8,990 रूपये है तो वहीं दूसरा 6 जीबी रैम है जिसकी कीमत 13,990 रूपये हैं. 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट में यूजर्स को 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा तो वहीं 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट में यूजर 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज पा सकते हैं.

रियलमी 1 में मीडियाटेक 12nm ऑक्टा कोर हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया गया है जो फोन की स्पीड को 50 प्रतिशत तेज रखेगा. फोन में 6 इंच का फुल HD+ स्क्रीन 2160X1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन है जो 84.75 प्रतिशत के बॉडी रेशियो के साथ आता है.

स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर काम करता है जो 3410mAh की बैटरी के साथ आता है. रियलमी 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है. वहीं रियलमी 1 में एआई ब्यूटी 2.0 टेक्नॉल्जी की सुविधा दी गई है जो आपके 296 फेशियल स्पॉट्स को पकड़ सकता है.

आपको बता दें कि फिल्हाल ये फोन सोलर रेड, डायमंड ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. तो वहीं मूनलाइट सिल्वर जून के महीने में आएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget