एक्सप्लोरर

'OnePlus' है साल 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

वनप्लस ने पहली बार किसी तिमाही में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार तीन तिमाहियों में 36 फीसदी बाजार हिस्सेदारी की.

नई दिल्ली: पिछले साल प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 34 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ सैमसंग शीर्ष पर रहा, जिसके बाद 33 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ वनप्लस रहा. काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने बुधवार को कहा कि वनप्लस 2018 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा. तीसरे स्थान पर 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ एपल रहा और इस साल प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट आठ फीसदी बढ़ा.

वनप्लस ने पहली बार किसी तिमाही में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार तीन तिमाहियों में 36 फीसदी बाजार हिस्सेदारी की. काउंटरप्वाइंट में रिसर्च एनालिस्ट कर्ण चौहान ने कहा, "वनप्लस6 2018 में साल भर थोक और खुदरा मामले में सर्वाधिक बिकने वाला प्रीमियम मॉडल रहा. वनप्लस 6टी दूसरे स्थान पर रहा, जिसके बाद सैमसंग एस9 प्लस रहा."

वनप्लस इंडिया के महानिदेशक विकास अग्रवाल के अनुसार, उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी देने के कारण यह सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर उभरा है. अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, "पिछले साल अपने एक्सपीरिएंस स्टोर्स और क्रोमा तथा रिलायंस डिजिटल जैसे अपने साझेदारों के माध्यम से हमने ऑफलाइन सेगमेंट में भी प्रसार किया था, जिससे उपभोक्ता ब्रांड के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकें."

प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग की 26 फीसदी हिस्सेदारी रही और इसकी बिक्री 2018 की चौथी तिमाही में 72 फीसदी की बढ़त हुई. शीर्ष तीन ब्रांडों -वनप्लस, सैमसंग और एपल ने प्रीमियम बाजार में 2018 की चौथी तिमाही में संयुक्त रूप से 92 फीसदी की हिस्सेदारी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Embed widget