एक्सप्लोरर

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कीमत का ऐलान, भारत में इतने रुपये में मिलेगा फोन

हाल ही में लॉन्च की गई वनप्लस 8 सीरीज की भारत में कीमत की घोषणा कर दी गई है. भारत में इस सीरीज के फोन की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये रखी गई है.

नई दिल्ली: OnePlus ने हाल ही में अपनी 8 सीरीज को लॉन्च को लॉन्च कर दिया है. लॉकडाउन के चलते इसे ऑनलाइन लॉन्च किया गया. भारत में भी वनप्लस 8 सीरीज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कंपनी ने अब इस सीरीज की भारत में कीमत का खुलासा कर दिया है.

OnePlus 8 की कीमत

वनप्लस ने नई वनप्लस 8 सीरीज के भारत प्राइस का ऐलान कर दिया है. OnePlus 8 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के बेस मॉडल के लिए 41,999 रुपये से शुरू होगी. वहीं 8GB रैम + 128GB ROM मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तक तय की गई है.

OnePlus 8 Pro की कीमत

वनप्लस 8 प्रो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के बेस मॉडल के लिए आपको 54,999 रुपये देने होंगे. वहीं 12 जीबी रैम + 256 जीबी रोम वाला मॉडल 59,999 रुपये में मिलेगा. वनप्लस 8 सीरीज की कीमत अमेरिका के मुकाबले भारत में कम है. अमेरिका में वनप्लस 8 कीमत 53,000 हजार रुपये है जबकि वनप्लस 8 प्रो की कीमत 68,000 रुपये तक रखी गई है.

Bullets Wireless Z  की कीमत भी जानें वनप्लस 8 सीरीज के साथ कंपनी ने OnePlus Bullets Wireless Z लॉन्च किया था. जिसकी भारत में कीमत 1,999 रुपये रखी गई है. बुलेट्स वायरलेस जेड चार कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, मिंट और ओट में मिलेगा. इसकी सेल मई में शुरु होगी. इस वायरलेस जेड को अमेजन की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकेंगे.

OnePlus 8 के फीचर्स

OnePlus 8 में 6.55 इंच के FluidAMOLED 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट के साथ दिया गया है। फोन Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें 48MP का प्राइमरी रियर सेंसर, 16MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है. इसके अलावा इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा कैमरा दिया है. फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुसिधा है.पावर देने के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है जोकि WarpCharge 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है.

OnePlus 8 Pro के फीचर्स

OnePlus 8 Pro में 6.78 इंच के FluidAMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है. पावर के लिए इसमें 4,510mAh की बैटरी दी गई है जोकि WarpCharge 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है.

यह फोन Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है. फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुसिधा मिलती है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप मिलता है जिसमें 48MP का प्राइमरी रियर सेंसर, 8MP का टेलिफोटो सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5MP का कलर फिल्टर कैमरा सेंसर दिया है. जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

ये भी पढ़ें

POCO F2 मई में हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

120Hz डिस्प्ले और 5G नेटवर्क के साथ Oppo A92s 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget