एक्सप्लोरर

OnePlus 6 की लॉन्च से पहले आई नई तस्वीर, नजर आया ग्लास बॉडी लुक

वनप्लस 6 साल 2018 का मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन है और लॉन्च से पहले इसे लेकर अबतक ना जाने कितने लीक रिपोर्ट और तस्वीर सामने आ चुकी है.

नई दिल्लीः वनप्लस 6 साल 2018 का मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन है और लॉन्च से पहले इसे लेकर अबतक ना जाने कितने लीक रिपोर्ट और तस्वीर सामने आ चुकी है. इसी कड़ी में अब वनप्लस 6 की एक और नई तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि वनप्लस 6 फुल व्यू डिस्प्ले के आएगा और इसमें बेहद पतले बेजेल दिए होंगे. इसमें नॉच दिया गया होगा.  इसमें नॉच के फीचर को खुद कंपनी के सीईओ पेटे लाउ ने बताया है. लीक तस्वीर में वनप्लस 6 की ग्लास बॉडी नजर आ रही है.

OnePlus 6 की लॉन्च से पहले आई नई तस्वीर, नजर आया ग्लास बॉडी लुक तस्वीर-Techtastic

17 मई को हो रहा है लॉन्च

वनप्लस 6 17 मई को लॉन्च होगा. कंपनी ने अपनी चीन की वेबसाइट पर इसका टीजर जारी किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि वनप्लस 6 17 मई को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट 17 मई को सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7.30) शुरु होगा. इसके साथ ही इवेंट के लिए वनप्लस फैंस टिकट खरीद सकते हैं जिनकी बिक्री 27 अप्रैल शाम से शुरु होगी. इस टिकट को खरीद कर फैंस वनप्लस 6 के लॉन्च इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं.

क्या हो सकता है OnePlus 6 में खास?

अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस 6 व्हाइट, ब्लैक और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में आ सकते हैं. वनप्लस 6 एज टू एज स्क्रीन और नॉच के साथ आएगा. इसमें आईफोन X की तरह जेस्चर कंट्रोल सपोर्ट फीचर हो सकता है. कंपनी के सीईओ पेटे लाऊ बता चुके हैं कि वनप्लस 6 का नॉच हाइड यानी छुपाया भी जा सकेगा. इसके अलावा लाउ ने फोरम पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि वनप्लस 6 में स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8 जीबी रैम होगी.

वनप्लस 6 में 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी. इसका एवेंजर्स थीम वाला मॉडल लॉन्च किया जा सकता है. आपको याद होगा कि वनप्लस 5T का भी स्टार-वॉर्स लिमिटेड एडिशन कंपनी ने उतारा था.

इसके साथ ही इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकता है. यानी ये पुराने डिवाइस वनप्लस 5T के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले पैनल से थोड़ा बड़ा होगा. एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट जैसे फीचर हो सकते हैं. यह फोन इसी साल जून में दस्तक दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget