एक्सप्लोरर

OnePlus 6 का एक और लीक आया सामने लेकिन इस बार वीडियो के रूप में

वनपल्स का इंतजार करने वाले फैंस के लिए ये पहली बार होगा जब वो फोन की एक और झलक हाई रेज्यूलेशन में देखेंगे. वनप्लस के नए सेट के सीएडी रिडर्स ने वनपल्स 6 का लुक दिखाया है जिसमें वर्चुअल डुअल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट सेंसर और पीछे वनपल्स की ब्रॉंडिंग दिखाई गई है.

नई दिल्ली: वनप्लस 6 स्मार्टफोन कंपनी के लिए अभी तक का सबसे मोस्ट अवेटेड फोन साबित हो रहा है. एक तरफ लॉन्च से पहले लीक्स और फोन के टीज ने लोगों में जहां फोन को लेकर और उत्सुकता बढ़ा दी है. तो वहीं इससे पहले भी हॉर्डवेयर और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं. लेकिन वनप्लस का इंतजार करने वाले फैंस के लिए ये पहली बार होगा जब वो फोन की एक और झलक हाई रेज्यूलेशन में देखेंगे. वनप्लस के नए सेट के सीएडी रेंडर्स में वनपल्स 6 का लुक दिखाया गया है जिसमें वर्चुअल डुअल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट सेंसर और पीछे वनपल्स की ब्रॉंडिंग दिखाई दे रही है. तो वहीं सामने की तरफ डिस्प्ले पर नॉच और सेल्फी कैमरा दिया गया है जहां डिस्प्ले के बीच में हल्का से बदलाव है. आपको बता दें कि वनपल्स 6 को 16 मई 2018 को लॉन्च किया जाएगा. जिसके बाद फिर अगले दिन यानी की 17 मई को मुंबई और फिर बीजिंग में लॉन्च किया जाएगा.

सीएडी रेंडर्स ने कंपेयर राजा के साथ साझेदारी कर इस बात की जानकारी दी. पोर्टल ने 360 डिग्री वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी. जिसमें फोन से जुड़े हुए कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ. वहीं अगर हम फोन के बाहरी हिस्से की बात करें तो फोन में यूएसबी टाईप सी पोर्ट, 3.5 एमएम का हैडफोन जैक, एक स्पीकर दिया गया है. फोन के लेफ्ट में एक एलर्ट स्लाइडर और लॉक बटन दिया गया है. तो वहीं फोन के राइट साइड में वॉल्यूम कंट्रोल के लिए बटन दिया गया है. तो वहीं फोन के टॉप के हिस्से में कोई बदलाव नहीं हैं.

क्या होगी वनप्लस 6 की कीमत

आपको बता दें कि वनपल्स 6 से जुड़े हुए फीचर्स इसी महीने भारत में लीक हुए हैं. जहां 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 36,999 रूपये रखी गई है तो वहीं 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रूपये रहने की उम्मीद है. कंपनी इस बात की पुष्टि पहली ही कर चुकी है कि 256 जीबी वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा. हालांकि इस वर्जन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है.

वनप्लस में क्या होगा खास

आपको बता दें कि स्पेसिफिकेशन्स लीक के अनुसार वनप्लस 6 तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा. जिसमें व्हाइट, ब्लैक और ब्लू शामिल है. फोन में आईफोन एक्स की तरह जेस्चर और नॉच फीचर भी होगा. तो वहीं वनप्लस 6 में स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8 जीबी रैम होगी.वनप्लस 6 में 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी. कैमरे की बात करें तो OnePlus 6 में भी डुअल रियर कैमार दिया जाएगा. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3450mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा 5T की तरह यह स्मार्टफोन भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

इसके साथ ही इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकता है. यानी ये पुराने डिवाइस वनप्लस 5T के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले पैनल से थोड़ा बड़ा होगा. एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट जैसे फीचर हो सकते हैं. हालांकि अभी तक फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन ये अबतक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है जिसकी कीमत भारत में करीब 40 हजार रूपये तक हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget