एक्सप्लोरर

25 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Nokia 5.3, Redmi note 9 से होगी टक्कर

Nokia 5.3 25 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है. इस फोन की खासियत इसका क्वाड कैमरा सेटअप है. इसके साथ ही इसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा है.

नई दिल्ली: HMD Global ने भारत के लिए प्रोडक्ट अनाउंसमेंट के लिए एक ब्रीफिंग इन्विटेशन भेजा है, इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने नोकिया 5.3 को भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसे पिछले सप्ताह नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर देखा गया था. एक रिपोर्ट के अनुसार Nokia 5.3 25 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है.

कंपनी ने नहीं दी आधिकारिक जानकारी हालांकि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए हमें लगता है कि यह केवल ब्रीफिंग सेशल हो सकता है, लॉन्च की तारीख नहीं. नोकिया 5.3 नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर देखा जा चुका है. जिसमें इसको लेकर जानकारी दी गई थी, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी ये नहीं बताया गया है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा.

पहली बार मार्च में किया गया था लॉन्च Nokia 5.3 को पहली बार इस साल मार्च में 189 यूरो के प्राइस लेबल के साथ लॉन्च किया गया था, जो भारत में लगभग 16,700 रुपये में आता है. हैंडसेट के की-फीचर्स क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6.55-इंच का डिस्प्ले, 4,000mAh की बैटरी है.

Nokia 5.3 के स्पेसिफिकेशंस Nokia 5.3 फोन को तीन वेरिएंट (3GB, 4GB और 6GB)में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में HD+ रिजॉल्युशन स्क्रीन दी गई है. इसके साथ ही इसमें 4000 mAh2 पावर की बैटरी आकर्षण का केंद्र होगी. Nokia 5.3 में क्वाड कैमरा सेटअप भी दिया गया है.

इसके साथ ही इसमें प्राइमारी सेंसर कैमरा 13 MP, मेन लेन्स 2 MP डेप्थ सेंसर, 5 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 MP का मैक्रो सेंसर कैमरा मिलेगा. इस फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. इस फोन के पीछे की तरफ चारों कैमरे को एक सर्कुलर पैनल के ठीक नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर लगा हुआ है. Nokia 5.3 फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट लगा है. इस फोन की कीमत 16,800 रुपये हो सकती है.

रेडमी नोट 9 से होगा मुकाबला Nokia 5.3 का मुकाबला रेडमी नोट 9 से होगा. रेडमी नोट 9 में 6.53 इंच की एफएचडी और एलसीडी स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इसमें मीडिया टेक हेलियो जी85 चिपसेट है. इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है, इसमें 512 जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. इसमें 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है जोकि 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सिस्टम से लैस है.

स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर भी दिया गया है. इसका फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल है. यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा. रेडमी नोट 9 की कीमत 11,999 रुपए से शुरू है.

ये भी पढ़ें

Redmi 9A जल्द ही होगा भारत में लॉन्च, रियलमी के इस स्मार्टफोन को मिलेगी टक्कर

Realme C12 और Realme C15 आज भारत में देंगे दस्तक, Redmi 9 Prime से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget