एक्सप्लोरर

जियो प्राइम यूजर्स के लिए नया धन धना धन ऑफर, ₹153 में अनलिमिटेड कॉल-डेटा

कंपनी ने अपने प्राइम मेंबर्स को भी शानदार तोहफा दिया है. एजीएम के दौरान ही चैयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फोन यूजर्स से वादा किया कि जियो नेटवर्क पर वायस कॉल के लिए कभी पैसे नहीं देने होंगे

नई दिल्लीः रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए कंपनी की ये AGM सौगात लेकर आया है. कंपनी की 40वीं एजीएम में ईशा अंबानी और आकाश अबानी ने द जियो फोन लॉन्च किया जो वायस असिस्टेंट कमांड पर चलता है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्राइम मेंबर्स को भी शानदार तोहफा दिया है. एजीएम के दौरान ही चैयरमैन मुकेश अंबानी ने  जियो फोन यूजर्स से वादा किया कि जियो नेटवर्क पर वायस कॉल के लिए कभी पैसे नहीं देने होंगे. इसके अलावा कंपनी ने नया धन धना धन प्लान लॉन्च किया है जो 153 रुपये का होगा. जियो के प्राइम मेंबर अगर 153 रुपये का रिचार्ज करते हैं तो  हर दिन  500 एमबी  4G डेटा मिलेगा और इस  लिमिट के बाद स्पीड कम हो जाएगी. साथ ही अनलिमिटेट वॉयस कॉल मिलेगी. ये प्लान 1 महीने के लिए वैलिड होगा. एजीएम में रिलायंस इंजस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबनी ने कहा, ' जियो के प्राइम मेंबर हमारे लिए हमेशा बेहद खास रहेंगे. हम उनके लिए सस्ते और बेहतरीन प्लान लाते रहेंगे. जियो के यूजर्स ने फ्री सर्विस से पेड सर्विस चुनकर देश को हैरान किया है. हम पर ये भरोसा जताने के लिए धन्यवाद.' द जियो फोन लॉन्च रिलायंस के इवेंट में आज जियो इंफोकॉम की डायरेक्टर ईशा अंबानी और बोर्ड ऑफ मेंबर आकाश अंबानी ने द जियो फोन लॉन्च किया. ये फोन की पैड के साथ- साथ वॉयस कमांड रपर काम करता है. इस पर वायस कमांड के जरिए आप गूगल सर्च भी कर सकते हैं, मैसेज और कॉल भी जा सकती है. नए जियो फोन में जियो सिनेमा, जियो म्यूजिक प्री लेडेड है. कंपनी का कहना है कि इसका स्पीकर काफी बेहतरीन है , इस पर कुछ सुनने के लिए हेडफोन की जरुरत नहीं होगी. इस साल के अंत तक इस फोन में NFC कनेक्टिविटी आ जाएगी जिसकी मदद से लोग अपना अकाउंट भी इससे जोड़ सकेंगे. जियो की तरफ से लॉन्च किया गया फीचर फोन मल्टीमीडिया खूबियों से लैस होगा. फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो कि न्यूमेरिक कीबोर्ड से ऑपरेट होगा. फोन में माइक्रो एसडी कॉर्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स फोन में तस्वीरें और मल्टीमीडिया फाइल्स जैसे की वीडियो और म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं. फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक उपलब्ध करवाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget