एक्सप्लोरर

शाओमी Mi 6X vs Mi 5X: डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर और रैम तक कंपनी ने किए है ये बदलाव

भारत में ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन की तर्ज पर Mi A2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा. बीते साल भी शाओमी ने Mi 5X को भारत में Mi A1 के नाम से लॉन्च किया था.

नई दिल्लीः चाइनीज मोबाइल मेकर शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन Mi 6X चीन में लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Mi 5X का अपग्रेडेड वेरिएंट हैं. हालांकि भारत में ये स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन और शाओमी की साझेदारी के साथ Mi A2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. बीते साल भी शाओमी ने Mi 5X को भारत में Mi A1 के नाम से लॉन्च किया था. जो स्टॉक एंड्रॉयड सिस्टम पर चलने वाला शाओमी का पहला स्मार्टफोन था. ऐसे में उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन शाओमी का दूसरा ऐसा स्मार्टफोन होगा जो कि स्टाक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा. Mi 5X की तुलना में शाओमी ने Mi 6X में कई बड़े बदलाव किए हैं.

Mi 6X vs Mi 5X डिजाइन एंड डिस्प्ले

शाओमी ने Mi 6X को इन दिनों ट्रेंड में चल रहे स्मार्टफोन की तरह ही डिजाइन किया है और इसमें बेजल लेस डिस्प्ले दिया गया है. Mi 5X की तुलना में 6X के रियर कैमरा का डिजाइन भी बदल दिया गया है. Mi 6X में आईफोन X के रियर कैमरा के जैसा कैमरे का डिजाइन दिया गया है.

Mi 5X में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया था, जबकि 6X में डिस्प्ले का साइज बढ़ाकर 5.99 इंच कर दिया गया है. 5X में 16:9 अस्पेक्ट रेश्यो का डिस्पले दिया गया था, वहीं 6X में 18:9 अस्पेक्ट रेश्यो का डिस्प्ले दिया गया है.

Mi 6X vs Mi 5X स्पेसिफिकेशन

Mi 6X में सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर का किया गया है. Mi 6X में शाओमी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है, जबकि 5X में पुराना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया था. 5X की तुलना में 6X के 2 वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं. एक वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जबकि दूसरे में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है. हालांकि 6X में 3010mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5X की 3080mAh की बैटरी की तुलना में थोड़ी छोटी है.

Mi 6X vs Mi 5X कैमरा

Mi 6X में 12MP+20MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि 5X में 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया था. वहीं सेल्फी कैमरा की बात करें तो 6X में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि 5X में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget