एक्सप्लोरर

Google प्लेस्टोर पर मौजूद हैं कई भारतीय बैंकों के फर्जी एप, डेटा चोरी का खतरा: साफोज लैब्स

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यस बैंक के फर्जी एप प्लेस्टोर पर मौजूद हैं.

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा से जुड़ी कंपनी सोफोज लैब्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि गूगल प्लेस्टोर पर स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी समेत कई शीर्ष बैंकों के फर्जी एप मौजूद हैं जिनके जरिए इन बैंकों के हजारों ग्राहकों से जुड़े डेटा चोरी हो चुके होंगे और आगे भी इसकी आशंका बनी हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन फर्जी एंड्रॉयड एप में बैंक का असली लोगो लगा हुआ है जिससे उपभोक्ता असली और नकली एप के बीच भेद नहीं कर पाते हैं. इन एप में मौजूद मालवेयर हजारों उपभोक्ताओं तथा क्रेडिट कार्डों की सूचनाएं चोरी कर चुके हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यस बैंक के फर्जी एप प्लेस्टोर पर मौजूद हैं. रिपोर्ट में शामिल बैंकों ने संपर्क किए जाने पर कहा कि उन्हें ऐसे नकली एप की जानकारी नहीं है. सिटी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उसका बैंक रिपोर्ट में उल्लेखित एप से किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हुआ है. बैंक ने सोफोज लैब को लिखित में कहा है कि रिपोर्ट से उसका नाम हटाया जाए.

यस बैंक ने इस बारे में कहा कि बैंक के साइबर धोखाधड़ी विभाग को इससे अवगत कराया गया है. भारतीय स्टेट बैंक ने अब तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. रिपोर्ट के अनुसार, ये एप कैश बैक, नि:शुल्क मोबाइल डेटा और बिना ब्याज का कर्ज समेत पुरस्कार का वादा कर उपभोक्ताओं को डाउनलोड, इंस्टॉल और इस्तेमाल के लिए प्रलोभन देते हैं.

सोफोज लैब्स के शोधकर्ता पंकज कोहली ने कहा कि इस तरह के नकली एप एंड्रॉयड के लिए नए नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के मालवेयर विभिन्न तरीकों से एंड्रॉयड एप प्लेस्टोर में सेंध लगाते रहेंगे. उन्होंने उपभोक्ताओं को हमेशा ऐसे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने की हिदायत दी जो मालवेयर से सुरक्षा तथा इंटरनेट सुरक्षा प्रदान करते हों और उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के साथ ही इन नकली एप को जानकारियों की चोरी करने से रोकते हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget