एक्सप्लोरर

Lenovo ला रही कमाल का लैपटॉप, कभी नहीं पड़ेगी बिजली की जरूरत, सोलर एनर्जी से होगा चार्ज

Lenovo सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाला दुनिया का पहला लैपटॉप तैयार कर रही है. कंपनी आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इसका कॉन्सेप्ट पेश कर सकती है. इसे चार्जिंग के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Lenovo एक कमाल का लैपटॉप तैयार कर रही है. आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इसका कॉन्सेप्ट पेश किया जा सकता है. इस लैपटॉप को कभी बिजली की जरूरत नहीं पडे़गी और इसे सौर ऊर्जा से चार्ज होता रहेगा. यह दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप होगा. बताया जा रहा है कि इस लैपटॉप में सोलर सेल्स से बनी स्पेशल लिड का इस्तेमाल किया जाएगा. इसे इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यह यूज करते समय या लैपटॉप के बंद रहने के दौरान भी इसे चार्ज करती रहेगी.

सीमित जानकारी आई सामने

लेनोवो के इस कॉन्सेप्ट को को लेकर अभी तक सीमित जानकारी ही सामने आई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी का योगा-ब्रांडेड यह लैपटॉप पतले आकार और हल्के वजन में आएगा. अभी इसके सिर्फ कॉन्सेप्ट होने की जानकारी है. इसका मतलब है कि इसे खरीदने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. यह भी जरूरी नहीं होता है कि कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किए गए डिवाइसेस को कंपनियां बेचने के लिए भी उपलब्ध करवाएं. ऐसे में इसकी उपलब्धता को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

पहले भी आ चुके हैं सोलर-पावर्ड डिवाइसेस

यह पहली बार नहीं है, जब किसी सोलर-पावर्ड डिवाइस का कॉन्सेप्ट पेश किया जा रहा है. पहले भी स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा चुका है, लेकिन कम पावर जनरेशन के कारण ये कामयाब नहीं हुए. इस वजह से कम एनर्जी की जरूरत वाले डिवाइस जैसे कैलकुलेटर और वॉचेज आदि में ही सोलर-पावर्ड चार्जिंग का इस्तेमाल हो रहा है. चूंकि लेनोवो यह कॉन्सेप्ट पेश कर रही है तो ऐसा हो सकता है कि उसने सोलर टेक्नोलॉजी को लेकर कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर ली हो.

कई कॉन्सेप्ट पेश कर चुकी है Lenovo

पिछले कुछ सालों में Lenovo कई डिवाइसेस के कॉन्सेप्ट पेश कर चुकी हैं. इनमें रोल होने वाली स्क्रीन वाला लैपटॉप, रोल हो सकने वाला स्मार्टफोन और टू-वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

ChatGPT के छूटेंगे पसीने! Meta ने कर ली बड़ी तैयारी, अब करेगी यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget