एक्सप्लोरर

JioPhone के यूजर्स के लिए तोहफा,अब WhatsApp, Facebook और Youtube एप यूज कर सकेंगे

रिलायंस जियो फोन को कंपनी ने साल 2017 में लॉन्च किया था और तभी से इस फोन में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप का कस्टमर्स इंतजार कर रहे थे.

नई दिल्लीः आज रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस जियो के लेकर कई अहम ऐलान किए. इसमें से सबसे खास ऐलान रहा जियो फोन को लेकर दिया गया नया अपडेट. रिलायंस जियो फोन को कंपनी ने साल 2017 में लॉन्च किया था और तभी से इस फोन में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप का कस्टमर्स इंतजार कर रहे थे. आज रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियोफोन यूजर्स का ये इंतजार खत्म कर दिया. एजीएम में बताया गया कि अब जियो फोन पर यूजर्स व्हाट्सएप, फेसबुक एप, यू-ट्यूब एप इस्तेमाल कर सकेंगे.

फायरफॉक्स के kaiOS पर चलने वाले इस फोन के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप और यू ट्यूब के खास वर्जन उतारे गए हैं जो इस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. जैसा कि फोन को वॉयस कमांड फीचर के साथ उतारा गया था तो एप भी वॉयस कमांड से चलते हैं. मसलन यूट्यूब पर बोलकर कोई भी वीडियो प्ले करना, फेसबुक पर वॉयस के जरिए फोटो अपलोड करना और व्हाट्सएप मैसेज भी वॉयस कमांड से भेजना.

नया जियोफोन 2 भी हुआ लॉन्च

41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में जियोफोन 2 भी लॉन्च किया गया. जियोफोन 2 पिछले साल लॉन्च हुए जियोफोन का अपग्रेडेड वर्जन है और 15 अगस्त से ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ये स्मार्टफोन जियोफोन का हाई-एंड वर्जन है. इसकी कीमत कंपनी ने 2999 रुपये रखी है. 15 अगस्त ये बाजार में होगा. इसके लिए ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मॉनसून धमाका ऑफर का ऐलान किया है. इस ऑफर में कस्टमर कोई भी फीचरफोन एक्सचेंज करके नया जियो फोन महज 501 रुपये में ही पा सकते हैं. इसके लिए जियो फोन को ही बदलने की जरुरत नहीं होगी बल्कि अगर कस्टमर के पास कोई भी फीचर फोन है तो वह इस ऑफर का लाभ पा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget