एक्सप्लोरर

जियो 12 अगस्त को लॉन्च कर सकता है गीगा फाइबर और गीगा टीवी, ये होंगी खूबियां

गीगाफाइबर का एलान रिलांयस ने पिछले साल किया था. इस साल गीगाफाइबर सबके लिए लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है.

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में आने के बाद ही रिलायंस जियो की सफलता का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इस बढ़ते हुए ग्राफ की वजह से ही कंपनी अब दूसरे सेक्टर्स में भी एंट्री करने का फैसला कर चुकी है. पिछले साल हुई सलाना जनरल मीटिंग में जियो ने होम टीवी और ब्रॉडबैंड सेक्टर में आने की घोषणा की थी. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक जियो अपने नए प्रोजेक्ट के जरिए होम टीवी और ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी वैसे बदलाव कर देगा जैसे उसने टेलीकॉम सेक्टर में किए हैं. इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जियो 12 अगस्त को होनी वाली मीटिंग में गीगाफाइबर को फॉर्मल तौर पर लॉन्च कर सकता है. अभी तक गीगाफाइबर सबके लिए उपलब्ध नहीं है.

12 अगस्त को होनी वाली सलाना मीटिंग के लिए जियो ने लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किए हैं. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जियो ने गीगाफाइबर को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक 12 अगस्त को होनी वाली सलाना मीटिंग में जियो गीगाफाइबर को सबके लिए लॉन्च कर देगा.

इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि गीगाफाइबर के साथ गीगा टीवी और जियो होम टीवी भी लॉन्च हो सकते हैं. जियो गीगा टीवी का सब्सक्रिप्शन गीगाफाइबर के साथ ही मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स को फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलेगा.

ये हो सकती है कीमत और खूबियां

जियो गीगाफाइबर तीन प्लान के साथ लॉन्च हो सकता है. 600 रुपये के प्लान में कंपनी यूजर्स को 50Mbps की स्पीड के साथ 100GB डेटा देगी. कंपनी 1000 रुपये का भी एक प्लान लॉन्च करेगी जिसमें यूजर्स को 100Mbps की स्पीड मिलेगी.

गीगा टीवी के बारे में बात करें तो यूजर्स को 600 चैनल पैक मिल सकता है. लैंडलाइन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटिड कॉल और नेशनल कॉलिंग फीचर मिल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget