एक्सप्लोरर

Jio ने फीचर फोन के लिए लॉन्च किया All-In-One प्लान, 75 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल रही है ये सुविधाएं

इस प्लान के माध्यम से जियो यूजर्स ऑल-इन-वन प्लान का लाफ उठा सकते हैं. कंपनी के अनुसार, यह एक ऐसा प्लान है जो सभी तरह की सर्विस एक ही प्लान में समेटने का दावा करता है.

रिलाइंस जियो की तरफ से पिछले हफ्ते भारत में अपने मोबाइल यूजर्स के लिए नई ऑल-इन-वन योजनाओं की घोषणा की थी, जिसमें अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉयस कॉल और अन्य मोबाइल ऑपरेटरों के साथ कॉल किए जाने को कॉल को लेकर स्कीम्स शामिल किया गया था. टेलीकॉम ऑपरेटर ने अब अपने 4जी फीचर फोन यूजर्स के लिए इसी तरह के एक प्लान की घोषणा की है.

इस प्लान के माध्यम से जियो फीचर फोन यूजर्स ऑल-इन-वन प्लान का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी के अनुसार, यह एक ऐसा प्लान है जो सभी तरह की सर्विस को एक ही प्लान में समेटने का दावा करता है. कंपनी के मुताबिक यूजर्स इस प्राइज के माध्यम से अपने प्लान को आसनी याद भी रख पाएंगे. फीचर फोन के लिए प्लान की शुरुआत 75 रुपये से शुरू होती है. अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग के तौर पर इस प्लान को भारत में सबसे सस्ता प्लान बताया जा रहा है.

कंपनी ने कहा है कि जियोफोन के नए प्लान यूजर्स को सरलता से समझ आने वाले प्लान हैं. अनलिमिटिड वॉयस और डेटा के लिए रिलायंस जियो ने एक 75 रुपये वाला प्लान पेश किया है. इस प्लान में 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग के साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा. जियो से जियो की कॉलिंग पहले की तरह ही नि:शुल्क रहेगी.

इससे पहले कंपनी ने आईयूसी पर घमासान के बीच अपने स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के लिए भी इसी प्रकार के ऑल-इन-वन प्लान कुछ दिन पहले ही शुरू किए थे.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हमने जियोफोन की बुकिंग अक्टूबर 2017 में शुरू की थी. दो साल में इसके ग्राहकों की संख्या सात करोड़ के ऊपर हो गयी है. नया प्लान उनकी सुविधा के लिए पेश किया गया है. पर हमारे पुराने प्लान भी जारी रहेंगे.''

इसके अलावा जियोफोन ग्राहकों के लिए खासतौर पर बने तीन और ऑल-इन-वन प्लान भी पेश किए गए हैं. जिनकी कीमत 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये है. सभी प्लांस में जियो से जियो कॉलिंग तो फ्री रहेगी ही, साथ ही 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी मिलेगी. सभी प्लान की अवधि 28 दिन की है.

कंपनी ने कहा कि यूजर्स मात्र 30 रुपये अतिरिक्त देकर अपने डेटा को दोगुना कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget