एक्सप्लोरर

अब 15 अप्रैल तक ले सकेंगे जियो प्राइम मेंबरशिप, कंपनी ने जारी किया Jio Summer Surprise ऑफर

नई दिल्लीः जियो के यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप लेने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है. आज यानी 31 मार्च को जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का आखिरी दिन था. लेकिन अब यूजर्स को राहत देते हुए जियो ने ये तारीख 15 दिनों तक यानी 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है. अगर आप आज प्राइम मेंबरशिप नहीं ले पाएं हैं तो आपके 15 अप्रैल तक अब ले सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने Jio Summer Surprise ऑफर का ऐलान किया है  जिसमें यूजर्स को तीन महीने तक कंप्लीमेंट्री सर्विस मिलेगी. यानी 15 अप्रैल तक ये रिचार्ज कराने पर जून तक इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.  

कंपनी ने जारी प्रेस रिलीज में बताया कि 'जियो के अबतक 7.2 करोड़ यूजर्स ने प्राइम मेंबरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन लिया है. यूजर्स के बीच प्राइम मेंबरशिप पाने के लिए मची होड़ को देखते हुए अब कंपनी अपने सभी यूजर्स को 99 और 303 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए 15 दिन का एक्टेंशन दिया है. यानी 31 मार्च इस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी जिसे बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है.'

आपको बता दें कि हमने आज दोपहर में ही आपको खबर दी थी कि शाम तक जियो बड़ा ऐलान कर सकता है.

Jio Summer Surprise इसके साथ ही कंपनी ने एक और बड़े ऑफर का ऐलान किया है. जिसका नाम है Jio Summer Surprise. इसके तहत अगर जियो यूजर 15 अप्रैल से पहले 99 और 303 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें जियो अगले तीन महीने तक फ्री सेवाएं देगी और उनका रिचार्ज के लिए किया गया भुगतान जुलाई महीने से लागू होगा. यानी अगर आप 15 अप्रैल से पहले प्राइम सदस्यता लेते हैं और 99 रुपये के साथ 303 का टैरिफ रिचार्ज कराते हैं तो आपको तीन महीने तक कंप्लीमेंट्री (फ्री) डेटा मिलेगा जो अबतक मिल रहा है और इसके बाद जुलाई से आपके द्वारा किया गया भुगतान लागू होगा. यानी आपने जो पैसे आज भरे उस कीमत का टैरिफ जुलाई में इस्तेमाल करेंगे.

क्या है जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर? प्राइम मेंबरशिप के लिए यूजर को 99 रुपये देने होंगे. इसके बाद आप अगले 12 महीनों के लिए 303 रुपये वाला प्लान लेकर हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिलने वाली सुविधाओं को अलगे एक साल तक एंजॉय कर सकेंगे.आप 303 रुपये महीने की दर पर 28 जीबी 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget