एक्सप्लोरर

आज रात iPhoneX, iPhone 8 और 8 प्लस होगा लॉन्च, जानें कब और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

आज एपल अपना मोस्ट अवेटेड आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च करेगा. ये कंपनी का साल का ये सबसे बड़ा इवेंट हैं. भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से एपल का ये इवेंट शुरु होगा.

नई दिल्लीः आज एपल अपना मोस्ट अवेटेड आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च करेगा. ये कंपनी का साल का सबसे बड़ा इवेंट हैं. इस साल कंपनी अपने पहले आईफोन लॉन्च की 10वीं सालगिरह मना रही है ऐसे में इस बार लॉन्च होने वाले आईफोन से पूरी दुनिया को खासी उम्मीदें हैं.

भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से एपल का ये इवेंट शुरु होगा. ये इवेंट एपल अमेरिका के कूपरटिनो स्थित ऑफिस के स्टीव जॉब्स ऑडिटोरियम में होगा.

कहां देखें: इसे देखने के लिए आप एपल की वेबसाइट पर जा सकते हैं. लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपके पास आईफोन, आईपैड या आइपॉड टच होना चाहिए जो iOS 9.0 या उसके ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता हो. वहीं मैक यूजर इसे macOS v10.11 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर देख सकते हैं.  विंडोज़ यूजर इसे विंडोज़ 10 और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर पर देख सकते हैं.

आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X आज एपल iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone X को लॉन्च करेगा. एक तरफ जहां iPhone 8 और 8 प्लस, आईफोन 7 और 7 प्लस के अपग्रेड वर्जन होंगे तो वहीं iPhone X एपल का अब तक का सबसे मंहगा और शानदार आईफोन होगा.

डिस्प्ले

इस बार एपल अपने आईफोन में बदलाव करते हुए बेजल-फ्री डिस्प्ले लाने जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 8, iPhone 8 में पहले की तरह ही एलसीडी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि iPhone X में OLED डिस्प्ले होगी. लीक्स के मुताबिक iPhone X में बिल्कुल ही अलग और नया डिजाइन भी देखने को मिल सकता है.

फेस स्कैनिंग कैमरा नए आईफोन x के कैमरो को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है वो ये है कि इसके फ्रंट कैमरे में 3D फेस स्कैनिंग तकनीक दी गई होगी. जिसकी मदद से बस अपने नए आईफोन को देखकर ही अनलॉक किया जा सकेगा. अबतक आईफोन को अनलॉक करने के लिए टच आईडी सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है.

वायरलेस चार्जिंग इस बार कंपनी आईफोन 8 और आईफोन X में वायरलेस चार्जिंग के फीचर ला सकती है. कंपनी अभी तक अपने सभी आईफोन में Qi चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है लेकिन इस बार कंपनी बदलते बाजार को देखते हुए अपने आईफोन में वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन देगी.

टच आईडी में बदलाव एपल के टच आईडी होम बटन को लेकर चर्चा है कि इसबार एपल अपने आईफोन से फिजिकल टच आईडी हटा सकता है. लेकिन इसकी जगह कंपनी किस तरह से इस फीचर को आगे बढ़ाएगी इसपर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि माना जा रहा है कि इसकी जगह कंपनी टच आईडी को डिस्प्ले पर जगह दे सकती है. या ये भी संभव है कि कंपनी आईफोन 8 के साथ टच आईडी को खत्म कर दे और फेस रिकॉग्निशन अनलॉक से ही फोन को ऑपरेट किया जा सके.

कीमत एपल के नए आइफोन को लेकर तो सबसे बड़ी चर्चा है वो है इसकी कीमत. खबर है कि ये अबतक का सबसे मंहगा आईफोन होगा. इसकी कीमत 999 डॉलर से ज्यादा हो सकती है. अब तक आईफोन 7 का सबसे मंहगा वैरिएंट 969 डॉलर में उतारा गया.

एपल वॉच

एपल वॉच में इस बार कंपनी बड़ा अपडेट ला सकती है, इसमें कंपनी LTE सेल्यूलर डेटा, नए कलर और नाईकी के अलावा नई ब्रांज के साथ भी ला सकती है. हर साल कंपनी एपल वॉच के ओएस में नया अपडेट जारी करती है. इस बार के डेवलपर प्रीव्यू में कंपनी ने सीरी-पावर्ड वॉच फीचर तकी पहली झलक दिखाई थी.

एपल टीवी

इस बार कंपनी एपल टीवी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है और एपल टीवी में जिस नए फीचर को जोड़े जाने की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है इसका 4K वीडियो सपोर्टिव होना. इसबार एपल टीवी को 4k वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ लाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
वाराणसी में PM मोदी ने दी 6350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी में PM मोदी ने दी 6350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा
पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

वीडियोज

Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला?
Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला? | BJP | TMC | News
Strait of Hormuz : होर्मुज निकला ईरान का सबसे घातक हथियार! | US-Iran War Update | Trump
US-Iran War Update : Trump के शिकंजे में फंसा Pakistan, ईरान ने हाथ खींचकर सबको चौंकाया ! |
US vs Iran War 2026 : होर्मुज में अमेरिका की महा-नाकेबंदी! तैनात किए सबसे घातक Fighter Jets |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
वाराणसी में PM मोदी ने दी 6350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी में PM मोदी ने दी 6350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा
पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
राजामौली की 'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
DC vs RCB में कोहली नहीं, इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने लूटी महफिल! कैमरा भी छोड़ बैठा मैच, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट
DC vs RCB में कोहली नहीं, इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने लूटी महफिल! कैमरा भी छोड़ बैठा मैच, वायरल हुआ क्यूट मोमेंट
Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
Embed widget