एक्सप्लोरर

iPhone खरीदने वालों को झटका, एपल ने कीमतें बढ़ाई, अप्रैल से कस्टम ड्यूटी बढ़ेगी

हालांकि भारत में ही बनने वाले आईफोन SE की कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट 2018 में स्मार्टफोन्स पर लगने पर कस्टम ड्यूटी को 15 से 20 फीसदी करने का एलान किया था. वित्त मंत्री की इस घोषणा का असर नया बजट लागू होने से पहले ही आईफोन की कीमतों में दिखने को मिला है.

आम बजट 2018 की घोषणा के 4 दिन बाद एपल ने अपने आईफोन की कीमतों में 3 से 6 फीसदी की बढ़ोतरी की है. हालांकि भारत में बनने वाले आईफोन SE की कीमत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

इसका सीधा मतलब ये हुआ कि आईफोन खरीदने वालों को दोहरी मार का सामना करना पड़गा. फिलहाल एपल के जरिए दाम बढ़ाने से कीमतें बढ़ गई हैं और अप्रैल महीने से जब नई कस्टम ड्यूटी गालू होगी तो एक बार फिर आईफोन की कीमतों में इजाफा होगा.

एपल की ओर से आईफोन्स की नई कीमतों की लिस्ट जारी कर दी गई है. अब आईफोन 6 का 32GB स्टोरेज वैरिएंट अब 30,780 की बजाए 31,900 रुपये में मिलेगा. वहीं बात अगर आईफोन 6s के 32GB स्टोरेज वैरिएंट की करें तो इसकी कीमत अब 41,550 रुपये की बजाए 42,900 रुपये हो गई है. नई कीमत लागू होने के बाद आईफोन 6s प्लस का 32GB स्टोरेज वैरिएंट अब 61,450 रुपये में मिलेगा.

इस तरह अब आईफोन 7 के 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 50,810 रुपये की बजाए 52,370 रुपये हो गई है, जबकि आईफोन 7 प्लस का 32GB स्टोरेज वैरिएंट 61,060 रुपये की बजाए 62,840 रुपये में मिलेगा.

सबसे मंहगे iPhone X का इस्तेमाल करने वालों को झेलनी पड़ रही है ये समस्या

ठीक इसी तरह आईफोन 8 का 64GB वैरिएंट अब 66,120 रुपये की बजाए 67,940 रुपये में मिलेगा. वहीं आईफोन 8 प्लस का 64GB स्टोरेज वैरिएंट अब 75,450 रुपये की बजाए 77,560 रुपये में मिलेगा. अब तक 92,430 रुपये में मिल रहा आईफोन X का 64GB स्टोरेज वैरिएंट नई कीमतों के बाद 95,390 रुपये में मिलेगा.

हालांकि भारत में ही बनने वाले आईफोन SE की कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. आईफोन SE का 32GB स्टोरेज वैरिएंट अब भी पहले की ही तरह 26,000 रुपये में मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला

रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज

राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'

भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज

Embed widget