एक्सप्लोरर

सितारों पर चढ़ा iPhone 11 प्रो मैक्स का खुमार, लगातार शेयर कर रहे हैं अपनी सेल्फी

iPhone 11 मैक्स प्रो से सेल्फी लेकर प्रशंसा करने वालों में अभिनेत्री सोहा अली खान, करिश्मा कपूर, शाहिद कपूर, इलियाना डीक्रूज, ईशान खट्टर, निर्माता और डिजाइनर गौरी खान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल रहे.

दिग्गज कंपनी एप्पल के नए आईफोन-11 प्रो मैक्स के लॉन्च होने के बाद लोग इसे खरीदने के लिए पूरे उत्साह के साथ कंपनी के स्टोर पर पहुंच रहे हैं. इसी बीच सेलिब्रिटी वर्ग में भी इस फोन के प्रति खासा आकर्षण देखा जा रहा है. बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर इस फोन से सेल्फी लेकर फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं.

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से लेकर माधुरी दीक्षित नेने, अभिषेक बच्चन और क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर आईफोन-11 प्रो मैक्स से खींची गई अपनी तस्वीरें साझा की हैं.

इंस्टाग्राम पर 1.84 करोड़ फॉलोअर रखने वाले शाहरुख ने आईफोन-11 प्रो मैक्स के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए कहा, "आईफोन-11 प्रो मैक्स से शूट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. वाव तीन कैमरों का सेट अप. अब इससे आगे क्या?"

अभिषेक बच्चान ने आईफोन-11 प्रो मैक्स से अपने पिता व महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "टाइगर! टाइगर! टाइगर शूट ऑन आईफोन-11 प्रो मैक्स."

फिल्म निर्माता करण जौहर, जिनके इंस्टाग्राम पर 96 लाख फॉलोअर हैं, उन्होंने भी इस नए डिवाइस के साथ एक सेल्फी पोस्ट की.

इसके अलावा माधुरी ने अपने आईफोन-11 प्रो मैक्स और एप्पल वॉच सीरीज-5 के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "इस खूबसूरत आईफोन-11 प्रो मैक्स और इस अदभुत एपल वॉच सीरीज-5 का उपयोग करने के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता है."

View this post on Instagram
 

Cannot wait to use this beauty iPhone 11 Pro Max & this amazing @apple watch series 5! #iPhone11ProMax

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस आईफोन को जमकर सराहा. उन्होंने इसके नाइट मोड और पोट्र्रेट मोड से ली गई तस्वीरों को बेहतरीन बताया.

सहवाग ने भी अपने आईफोन-11 प्रो मैक्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की.

View this post on Instagram
 

Sab mast #shotoniphone11promax

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on

इस फोन से सेल्फी लेकर प्रशंसा करने वालों में अभिनेत्री सोहा अली खान, करिश्मा कपूर, शाहिद कपूर, इलियाना डीक्रूज, ईशान खट्टर, निर्माता और डिजाइनर गौरी खान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget