एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव 2026

(Source:  Poll of Polls)

20 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ Infinix X1 40 एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, इस खास टेक्नोलॉजी से है लैस

Infinix X1 40 स्मार्ट टीवी में ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी और EyeCare टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है, यानी यह आपकी आंखों की भी सुरक्षा करेगा. आइए जानते हैं इसके दूसरे फीचर्स के बारे में.

Infinix का नया 40 इंच वाला स्मार्ट टीवी Infinix X1 भारत दस्तक दे चुका. इससे पहले Infinix भारत में 32 इंच और 43 इंच के स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च कर चुकी है. Infinix X1 40 एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की कीमत 19,999 रुपये है, हालांकि यह कीमत introductory है. इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है. अब सवाल यह है कि देश में 40 इंच के साइज में आपको कई स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे ऐसे में Infinix का नया 40 इंच वाला नया स्मार्ट टीवी क्या वाकई पैसा वसूल है? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में.

डिजाइन और डिस्प्ले
Infinix X1 40 स्मार्ट टीवी का डिजाइन स्लिम है और यह दिखने में भी काफी अच्छा लगता है. लेकिन इसकी बिल्ट क्वालिटी को थोड़ा और बेहतर किया जाना चाहिये . इसका बेज़ेल लैस फ्रेम काफी प्रीमियम फील देता है, और टीवी देखने का मज़ा और बढ़ा देता है.  इसकी बॉडी ब्लैक कलर में है. कनेक्टिविटी के लिए इसके पीछे की तरह 3HDMI पोर्ट्स, 2USB पोर्ट्स, ब्लूटूथ v5.0 और Wi-Fi की सुविधा मिलती है. पीछे से भी इसका डिजाइन साफ़ सुथरा है.  इसका फुल HD डिस्प्ले काफी रिच है और इसकी ब्राइटनेस 350 है. डिस्प्ले के साथ HDR10 और HLG का सपोर्ट है. बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी के लिए EPIC 2.0 इमेज इंजन का भी सपोर्ट है.  यह टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है लेकिन वीडियो क्वालिटी स्मूथ रहती है. यह टीवी कई वीडियो फोर्मट्स को सपोर्ट भी करता है.

आंखों की सुरक्षा
Infinix X1 40 स्मार्ट टीवी में ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी और EyeCare टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है, यानी यह आपकी आंखों की भी सुरक्षा करेगा. अब इस कोरोना काल में अधिकतर लोग घर से काम कर रहे हैं. सिनेमा हॉल कोई जाने को तैयार नहीं है क्योंकि कोरोना से सबको डर लगता है, तो ऐसे में लोगों की आंखों की सेफ्टी के लिए इस टीवी में ‘आई केयर टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल किया है जिससे टीवी देखते समय आंखों पर जोर नहीं पड़ता. आई केयर टेक्नोलॉजी की मदद से यह टीवी, स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू किरणों को कम करता है, जो समय के साथ आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

साउंड
Infinix X1 40 स्मार्ट टीवी में 24W का स्पीकर है जिसके साथ Dolby ऑडियो साउंड का सपोर्ट है. साउंड क्वालिटी के मामले में यह टीवी आपको पसंद आएगा, इस टीवी पर गेम्स खलते समय, फिल्म या वीडियो देखते समय आपको बेहतर साउंड का अनुभव मिलेगा. इसके अलावा इसमें Netflix, Prime Video, YouTube जैसे 5,000 अन्य एप्स का सपोर्ट है. इस टीवी के साथ एक फुल फंक्शन रिमोट भी मिलता है. 

परफॉरमेंस
बेहतर परफॉरमेंस के लिए इस टीवी में मीडियाटेक MTK 6683 प्रोसेसर दिया है, जबकि ग्राफिक्स के लिए माली-470 GPU लगा है. इसमें एक GB रैम और 8 GB का स्टोरेज मिलता है. यह टीवी में गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट है. इसके साथ एक फुल फंक्शन रिमोट मिलता है जिस पर OTT के लिए अलग से बटन हैं.

इनसे होगा मुकाबला
Infinix x1 40 इंच स्मार्ट टीवी का मुकाबला Realme, Xiaomi, Thomson और Kodak जैसे ब्रांड्स से होगा. लेकिन कम कीमत की वजह से Infinix x1 40 इंच स्मार्ट टीवी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है. इस टीवी का डिस्प्ले और साउंड क्वालिटी बेहतर है.

ये भी पढ़ें

Xiaomi New Tabs: शाओमी ने लॉन्च किए Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro टैबलेट्स, Samsung से होगा मुकाबला

Smartphone Tips: अच्छे स्मार्टफोन के लिए क्या जरूरी है ज्यादा रैम, जानें क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

London News: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
IPL 2026 MI vs SRH Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार, विल जैक्स और रिकल्टन कर रहे बंपर पिटाई; बैकफुट पर हैदराबाद
LIVE: मुंबई का स्कोर 50 के पार, विल जैक्स और रिकल्टन कर रहे बंपर पिटाई; बैकफुट पर हैदराबाद
स्मिता पाटिल के आखिरी दिनों का दर्दनाक सच, अरुणा राजे ने किया खुलासा
स्मिता पाटिल के आखिरी दिनों का दर्दनाक सच, अरुणा राजे ने किया खुलासा

वीडियोज

Bengal Elections Phase 2 Voting: कोलकाता में शुभेंदु के घेराव पर का बड़ा खुलासा | Suvendu Adhikari
UP Ganga Expressway Inauguration: 'विकसित भारत की हस्तरेखाएं हैं एक्सप्रेसवे'-PM Modi
Bengal Election Phase 2 Voting: 'मर जाएंगे पर हटेंगे नहीं!', फाइनल राउंड में ममता बनर्जी!
Bengal Elections Phase 2 Voting: Bhawanipur में Suvendu का 'हनुमान' अवतार!, 142 सीटों पर मतदान!
Phase 2 Voting in Bengal:क्या बचेगा Mamta का गढ़? 142 सीटों पर Voting! | TMC Vs BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
London News: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
यूपी में दंगे और मार-काट जारी रहे...?, अखिलेश यादव की इस बात पर भड़के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
IPL 2026 MI vs SRH Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार, विल जैक्स और रिकल्टन कर रहे बंपर पिटाई; बैकफुट पर हैदराबाद
LIVE: मुंबई का स्कोर 50 के पार, विल जैक्स और रिकल्टन कर रहे बंपर पिटाई; बैकफुट पर हैदराबाद
स्मिता पाटिल के आखिरी दिनों का दर्दनाक सच, अरुणा राजे ने किया खुलासा
स्मिता पाटिल के आखिरी दिनों का दर्दनाक सच, अरुणा राजे ने किया खुलासा
महाराष्ट्र MLC चुनाव: उद्धव गुट के अंबादास दानवे को समर्थन देगी या नहीं? कांग्रेस ने साफ किया रुख
महाराष्ट्र MLC चुनाव: उद्धव गुट के अंबादास दानवे को समर्थन देगी या नहीं? कांग्रेस ने साफ किया रुख
ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी, UN बोला-आखिर चल क्या रहा?
ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी, UN बोला-आखिर चल क्या रहा?
OPEC देशों के पास दुनिया का कितना तेल रिजर्व, UAE के बाहर होने से कितना पड़ेगा फर्क?
OPEC देशों के पास दुनिया का कितना तेल रिजर्व, UAE के बाहर होने से कितना पड़ेगा फर्क?
गेहूं के बाद लगाएं ये 4 फसलें, कम लागत में जमीन बनेगी सोना और मुनाफा होगा दोगुना
गेहूं के बाद लगाएं ये 4 फसलें, कम लागत में जमीन बनेगी सोना और मुनाफा होगा दोगुना
Embed widget