एक्सप्लोरर

Xiaomi फिसलने के बावजूद भारतीय बाजार में टॉप पर, 29% बाजार हिस्सेदारी

शाओमी इंडिया की बिक्री में हालांकि इस दौरान साल-दर-साल आधार पर दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि वीवो अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए 13 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है.

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी थोड़ी-बहुत खोने के बावजूद चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी साल 2019 की पहली तिमाही में 29 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. काउंटरपॉइंट रिसर्च ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.शाओमी इंडिया की बिक्री में हालांकि इस दौरान साल-दर-साल आधार पर दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 31 फीसदी बाजार हिस्सेदारी दर्ज की थी.

दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि वीवो अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए 13 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है. काउंटरपॉइंट की 'मार्केट मॉनिटर' सेवा के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स की बाजार हिस्सेदारी साल 2019 की पहली तिमाही में 66 फीसदी हो गई है, जोकि एक रिकार्ड है. कुल मिलाकर साल-दर-साल आधार पर देश में स्मार्टफोन बिक्री में चार फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

काउंटरपॉइंट के एसोसिएट निदेशक तरुण पाठक ने कहा, "डेटा का उपभोग बढ़ रहा है और अन्य क्षेत्रों की तुलना में यहां के यूजर्स अपने-अपने फोन को तेजी से अपग्रेड कर रहे हैं. इसका नतीजा यह है कि लोग खरीदारी पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं और कुल मिलाकर बाजार की औसत बिक्री कीमत (एएसपी) बढ़ रही है." इसी का नतीजा है कि प्रीमियम स्पेसिफिकेशन को तेजी से मध्यम श्रेणी की कीमत वाले ब्रांड्स अपना रहे हैं.

काउंटरपॉइंट की आकांक्षा जैन ने कहा, "नए उत्पादों की लांचिंग के साथ शाओमी बाजार का अगुवा बना हुआ है. हालांकि उसे बाजार में एक साल पहले की तुलना में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. सैमसंग ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियों को नए सिरे से तरोताजा किया है और नई ऑनलाइन-ओनली एम सीरीज लांच किया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget