एक्सप्लोरर

फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाना हुआ आसान, बार-बार की चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा

लगातार फोन्स के इस्तेमाल के कारण फोन की बैटरी जल्दी ही खत्म होने लगती है. जिसके कारण हमें कई जरूरी चीजों में दिक्कत आती है. आइये जानते हैं कुछ खास चार्जिंग टिप्स जिनसे लंबे समय तक बैटरी को बचाया जा सकता है.

नई दिल्लीः आज के आधुनिक समय में हर कोई अपने स्मार्टफोन पर निर्भर हो गया है. कॉल से लेकर ऑफिस के जरूरी मेल्स, घर के काम से लेकर रिश्तेदारों से बातचीत के लिए हम अपने स्मार्टफोन पर निरभर रहते हैं. वहीं अपने मनोरंजन के लिए भी कई बार घंटों तक मोबाइल फोन्स पर समय बिता रहे हैं. ऐसे में फोन्स में बैटरी की समस्या सामने आ रही है.

लगातार फोन्स के इस्तेमाल के कारण फोन की बैटरी जल्दी ही खत्म होने लगती है. जिसके कारण हमें कई जरूरी चीजों में दिक्कत आती है. कई बार हमें अपना जरूरी समय निकाल कर फोन को काफी समय तक चार्ज करना पड़ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिससे आपके फोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी. आप और हम अनजाने में ऐसी कई गलतियां करते हैं जिसकी वजह से फोन जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है. आइये जानते हैं कुछ खास चार्जिंग टिप्स.

1- चार्जिंग से पहले फोन से कवर हटा दें

फोन को डेमेज होने से बचाने के लिए हम सभी कवर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कवर लगाकर फोन चार्ज करने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है. कई बार चार्जिंग पिन ठीक से नहीं लग पाती तो फोन चार्ज नहीं हो पाता. इसलिए फोन को एक बार में फुल चार्ज करने की कोशिश करें. चार्जिंग के दौरान कवर हटाकर ही चार्ज करें.

2- फोन को रात भर चार्जिंग में न लगाएं कई बार हम रात को सोते वक्त अपना फोन चार्जिंग में लगा देते हैं और फोन रात भर चार्ज होता रहता है. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर असर पड़ता है और फोन की बैटरी जल्दी खराब भी हो सकती है. इसलिए अपने फोन को ज्यादा देर तक चार्जिंग में न लगाएं. 3- ऑरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें फोन की बैटरी को खराब होने से बचाना है और लंबे समय तक चलाना है तो हमेशा अपने स्मार्टफोन को ऑरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें. अगर आप किसी दूसरे या लोकल चार्जर से फोन चार्ज करते हैं तो इससे आपके फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. लगातार ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी खराब भी हो सकती है. इसलिए फोन से साथ आने वाले चार्जर का ही उपयोग करें. 4- 20 प्रतिशत बैटरी बचने पर फोन तुरंत चार्ज करें कई बार हम फोन की चार्जिंग को लेकर लापरवाही बरतते हैं. फोन जब तक खुद स्विच ऑफ न हो जाए हम चार्ज नहीं करते. लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से फोन की बैटरी पर बहुत असर पड़ता है. अगर आपको अपने फोन की बैटरी को ठीक बनाए रखना है तो हमेशा 20 फीसदी बैटरी बचने पर ही फोन चार्जिंग में लगा देना चाहिए. बैटरी को बिना डाउन हुए ही चार्ज करने पर आप दुष्प्रभाव से बच सकते हैं. इसके लिए आप हो सके तो अपने साथ एक अच्छए पावरबैंक का इस्तेमाल करें. जरुरत पड़ने पर तुरंत फोन को चार्जिंग में लगाए.

5- फास्ट चार्जिंग एप्स का इस्तेमाल न करें

कई बार हम फोन की बैटरी को बचाने के लिए ऐसे फास्ट चार्जिंग एप्स डाउनलोड कर लेते हैं. जो फोन में लगातार चलते रहते हैं. इससे आपका भले ही जल्दी चार्ज हो जाता हो लेकिन बैटरी जल्दी ही खत्म हो जाती है. बैटरी बचाने वाली इन थर्ड पार्टी एप का बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget